आपने अब तक जंगल में कैंपिंग करने का मजा लिया होगा, अब नदी के बीच कैंपिंग करने का मजा ले सकते हो। कैंपिंग के शौकीनों के लिए हाल ही में एक ऐसा टेंट बनाया गया है, जिसे दुनिया का पहला तैरने वाला तंबू (टेंट) कहा जा रहा है।
इसे ओहियो के स्मिथफिली ने तैयार किया है। इसे अस्थायी आवास के तौर पर किसी भी नदी या झील के किनारे शांत पानी में सेट किया जा सकता है। यह आठ फीट लंबा और आठ फीट चौड़ा है।
इसमें पंप से हवा भरने के बाद आराम से दो लोग सो सकते हैं। इसे तुम आसानी से कहीं भी ले जा सकते हो। इसकी कीमत 1,499 डॉलर है। हालांकि इसमें पैडल नहीं है, ऐसे में किनारे पर लौटना काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
फुलाने पर यह करीब 50 पाउंड का हो जाता है। स्मिथफिली के मुताबिक, वास्तव में इसे घुमाया नहीं जा सकता है, क्योंकि इसमें कोई लंगर नहीं है। यह अधिक हवा और तेज हवा के प्रवाह के कारण आसानी से बहता है।