पैसे कमाना भी एक कला होती है, जो हर किसी को नहीं आती। लोग जल्दी से जल्दी अमीर बनने और पैसे कमाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। कोई बिजनेस में निवेश करता है, तो कोई अपनी बेहतरीन तरकीबों से लाखों-करोड़ों कमाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि कोई अपनी यूरिन बेचकर लाखों कमाए। नहीं ना, लेकिन ये बिल्कुल सच है।
2 of 7
Urine sell
- फोटो : BabyCenter
अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली एक लड़की अपना यूरिन बेचकर घर बैठे लाखों रुपये कमाती थी। जब लोगों को उसके बारे में पता चला तो हैरत में पड़ गए कि आखिर ऐसा क्या खास है उसकी यूरिन में कि लोग उसे खरीदने के लिए बेचैन रहते हैं। तो चलिए हम आपको उसकी पूरी हकीकत बताते हैं।
3 of 7
Urine sell
- फोटो : social media
मामला कुछ यूं है कि कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की ने दो साल पहले एक ऑनलाइन एड सर्विस पर अपना यूरिन बेचने के लिए विज्ञापन दिया था, जिसमें उसने लिखा था, 'मैं 3 महीने की गर्भवती हूं, जो भी मेरी पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट और यूरिन को अपने किसी 'खास काम' के लिए इस्तेमाल करना चाहता है तो मैं उसे ये दे सकती हूं। यूरिन की एक या दो बूंद के लिए मैं उससे 25 डॉलर का चार्ज करूंगी।'
4 of 7
Urine sell
- फोटो : social media
लड़की के इस हैरतअंगेज विज्ञापन के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसके पास यूरिन खरीदने वालों की भीड़ लग गई। लड़की का यूरिन खरीदने वालों में ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं थी। इस तरह यूरिन बेचकर वो हर रोज 200 डॉलर यानी करीब 12,000 रुपये कमाती थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़कियां उस यूरिन से प्रेग्नेंसी टेस्ट करती थीं और पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट को दिखाकर ऐसे पुरुषों को ब्लैकमेल करने का काम करती थीं, जो उनसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाते थे और फिर शादी से मुकर जाते हैं। इसके जरिए वो उनपर दबाव बनाती थीं।