{"_id":"5b6a7ef24f1c1be2588b59c2","slug":"this-chinese-woman-transformation-video-has-left-internet-shocked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिनटों में ऐसे बदली इस लड़की की सूरत, देखते ही बोल उठेंगे- ये मेकअप है या जादू?","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
मिनटों में ऐसे बदली इस लड़की की सूरत, देखते ही बोल उठेंगे- ये मेकअप है या जादू?
Wed, 08 Aug 2018 11:30 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
makeup girl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खूबसूरत दिखने के लिए हर महिला मेकअप का सहारा लेती है, जो उनकी सुंदरता पर चार चांद लगाने का काम करता है। आपने गौर किया होगा रोजाना कोई लड़की अगर काजल लगाकर दफ्तर आती है और एक दिन अचानक वह बिना काजल लगाए आ जाए तो सभी उससे पूछते हैं कि वो बीमार है क्या? मेकअप की ताकत ही ऐसी है, हम सब इससे अच्छे से वाकिफ है।
कुछ लोग इतनी खूबसूरती के साथ मेकअप करते हैं जिसके बाद उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चीन की एक महिला मेकअप की मदद से इतनी कमाल की दिखती है कि कोई भी चौंक जाएगा। इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रहा है...
2 of 4
makeup girl
यह वीडियो चीन की एक लड़की का है। उसका नाम Qi Huahua बताया जा रहा है। वीडियो में खूबसूरती निखारने के लिए Qi Huahua तकनीक और गैजेट्स की मदद लेती नजर आ रही है। मेकअप के दौरान उन्होंने आईलैशेज, कॉन्टैक्ट लैंस और प्रोस्थेटिक नोज (नकली नाक) तक का इस्तेमाल किया है।
3 of 4
makeup girl
Qi Huahua ने इतना कमाल का मेकअप किया है कि किसी के लिए भी इस बात पर यकीन करना आसान नहीं कि वह वही लड़की है। बता दें, चीन की कई महिलाएं मेकअप संबंधी वीडियो और व्लॉग्स सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उनके असल और मेकअप के बाद के लुक में जबरदस्त फर्क दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
makeup girl
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को देखकर कई लोग इसे फर्जी बता रहे हैं। लोग कमेंट कर लिख रहे हैं कि ऐसा हो ही नहीं सकता, ये दो अलग-अलग लड़कियां हैं। वहीं कुछ लोग लड़की की मेकअप स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।