फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुद्धिमान लोगों में होती हैं ये 3 बुरी आदतें, आप में भी है क्या..?

Wed, 28 Feb 2018 09:00 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Feb 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
These three Bad Habits Actually Prove to High Intelligence
DEMO
यूं तो दिमाग सबके पास ही होता है, लेकिन हर किसी की बुद्धि एक जैसी नहीं होती। कुछ लोग इंटेलिजेंट कहलाते हैं तो कुछ सामान्य बुद्धि वाले और कुछ मंदबुद्धि। इनमें से जो लोग बुद्धिमान होते हैं ऐसे लोगों के पास हर समस्या का समाधान होता है और हर क्षेत्र में ये तरक्की करते हैं। बुद्धिमान लोगों की कुछ बुरी आदतें भी होती हैं, चलिए आपको बताते हैं उनकी इन बुरी आदतों के बारे में...
These three Bad Habits Actually Prove to High Intelligence
DEMO
हां, सुनने और पढ़ने में यह अजीब जरूर लगता है कि लेकिन यह सच है कि इंटेलीजेंट लोगों में भी बुरी आदतें हो सकती हैं। और इस बात से भी अधिक अचंभा आपको तब होगा जब यह जानेंगे कि यही 3 बुरी आदतें उनके दिमाग को तेज भी बनाए रखने में साथ देती हैं। जी हां, एक रिसर्च के अनुसार इंटेलीजेंट लोगों की कुछ बुराईयां सामने आई हैं जिन्हें वे चाहकर भी बदल नहीं सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन तीन बुरी आदतों के बारे में, हो सकता है कि आप में भी ऐसी कोई आदत मौजूद हो।

 
These three Bad Habits Actually Prove to High Intelligence
DEMO
1. बात-बात पर कसमें लेने की आदत
बात-बात पर ‘कसम’ खाने वाले लोगों से अगर आप दूर रहें तो बेहतर है। क्योंकि ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इसकी वजह ये है कि ऐसे लोग खुद के बचाव के लिए ही ‘कसम’ का कवच ओढ़ते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो छोटी-छोटी बातों पर  कसम खाने वाले लोग दिमागी रूप से तेज होते हैं। इनकी रवैया आसपास के लोगों से सबसे अलग होता है। इन्हें आप आसानी से पहचान सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
These three Bad Habits Actually Prove to High Intelligence
demo
2.इन्हें रात को नींद कम आती है
बुद्धिमान लोगों में दूसरी कमी उनकी कम नींद है। जी हां, रात को इन्हें देर से सोने की आदत होती है। इसके उलट यदि बड़े बुजुर्ग की मानें तो रात में जल्द सोने और सुबह जल्दी उठने वाले लोग समझदार होते हैं। लेकिन यहां तो मामला ही उल्टा है। एक रिसर्च के अनुसार वे लोग जिनका आईक्यू 75 के आसपास है वे लोग रात 11 बजे से पहले सो जाते हैं लेकिन जिनका आईक्यू 125 के भी पार है वे रात 1 बजे से पहले नहीं सोते हैं। 
 
विज्ञापन
These three Bad Habits Actually Prove to High Intelligence
demo
3.ये भी है एक बुरी आदत
इंटेलीजेंट लोगों की एक और बुरी आदत है। इनके कमरे में आप जब कभी जाएंगे इनका कमरा आपको कभी भी सुव्यवस्थित नजर नहीं आएगा। सामान यहां-वहां बिखरा मिलेगा। कहा जाता है कि ऐसे लोग अपना सामान कभी नहीं समेटते। इसके पीछे भी एक लॉजिक है, रिसर्च के अनुसार इनके आसपास की बिखरी हुई चीजें ही इन्हें कुछ अलग सोचने की क्षमता प्रदान करती हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed