फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस चर्च में है कुछ ऐसा, सामने आते ही लोग हंस-हंसकर होने लगते है पागल

Sat, 01 Sep 2018 05:36 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
There is something weird in this church people are starting to laugh just after coming out
a
आज हम आपको एक ऐसे अजीबोगरीब चर्च के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आपको भी ताज्जुब होगा। दरअसल, इस चर्च में एक अजीब बात ये है कि जो कोई इस चर्च के सामने पहली बार आता है वो हंस-हंसकर पागल हो जाता है।   


आमतौर पर आप पांएगे कि चर्च शांति भरे माहौल का अहसास कराते हैं। लेकिन फ्लोरिडा के इस चर्च की तो कहानी ही कुछ ऐसी ही। दरअसल, अपनी अजीबोगरीब शेप को लेकर ये लोगों के लिए हंसी का कारण बनता है। 
There is something weird in this church people are starting to laugh just after coming out
a
जी हां, फ्लोरिडा की तांबा खाड़ी में चिकन की शेप में बना चर्च राहगीरों को रुकने पर मजबूर कर देता है। दरअसल इस चर्च की ऊपरी मंजिल का खांचा बिलकुल चिकन के चेहरे जैसा है। दो बड़ी गोल खिड़कियां चिकन की आंख प्रतीत होती हैं और रूफ टाइल चिकन के मुंह जैसा लगता है।

चर्च के सिरे पर खड़ा क्रॉस चिकन की कलगी जैसा लगता है। सबसे खास बात ये है कि चर्च की परछत्ती लाल रंग से रंगी है ताकि देखते ही चिकन का अहसास हो। आते जाते लोग रुक-रुक कर इस चर्च को देखते हैं और फोटो खींचने पर मजबूर हो जाते हैं। 
There is something weird in this church people are starting to laugh just after coming out
a
हालांकि, कई लोग इस बात से खफा होते हैं कि लोग चर्च को देखकर क्यों हंसते हैं लेकिन इंटरनेट पर इसकी अच्छी खासी लोकप्रियता इसी एक कारण से है। सिर्फ इनता ही नहीं सालों पहले इस चर्च के नाम पर इंटरनेट पर 'चिकन चर्च' नाम का फैन क्लब भी बनाया गया था। चिकन चर्च के प्रबंधक मंडल का कहना है उनका मकसद किसी को दुख पहुंचाना कतई नहीं था।

उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनका आइडिया इतना पापुलर हो जाएगा। मेडिएरा बीच पर स्थित ये चर्च मछुआरों के एक समूह ने 1944 में इस चर्च को बनवाया था। मछुआरों के समुदाय का कहना है कि समुद्र से लौट रहे मछुआरों को अपने घर लौटने में चर्च पर जल रही लाइट बतौर लाइट हाउस का काम करती थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed