फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंसानों के शरीर में दूसरा मस्तिष्क भी होता है, नहीं जानते होंगे आप

Fri, 28 Sep 2018 09:39 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 28 Sep 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
There is also another brain in the human body
dd
इंसान के शरीर में आंत को 'दूसरा मतिष्क' कहते हैं। इसमें एक रीढ़ की हड्डी से ज्यादा न्यूरॉन होते हैं और ये शरीर के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र से बिलकुल अलग काम करता है। आंत का जटिल काम हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। डॉक्टरों का मानना है कि हमारी पाचन प्रणाली खाने को पचाने के अलावा भी कई काम करती है। डॉक्टर इस बारे में पता लगा रहे हैं कि क्या इसकी मदद से दिमागी बिमारी और प्रतिरक्षा प्रणाली से जुड़ी बिमारियों का इलाज किया जा सकता है या नहीं।
There is also another brain in the human body
dd
आंत से जुड़े जरूरी तथ्यों को समझने के लिए बीबीसी ने आंत की जानकार ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर मेगन रॉसी से बात की। उन्होंने इसे लेकर कुछ बेहद दिलचस्प तथ्य साझा किए। डॉक्टर रॉसी बताती हैं, ''हमारे शरीर के बाकी अंगों से अलग आंत अकेला काम करता है। यानी इसकी कार्यप्रणाली किसी अन्य प्रणाली से प्रभावित नहीं होती। इसे काम करने के लिए मानव मतिष्क से निर्देश की जरूरत नहीं होती।''

आंत का नियंत्रण आंतरिक तंत्रिका तंत्र करता है। ये एक स्वतंत्र तंत्रिका तंत्र है जिसका कामकाज केंद्रीय तंत्रिका तंत्र से बिलकुल अलग होता है। ये सीधे तौर पर पाचन प्रणाली के लिए जिम्मेदार होता है। ये तंत्रिका तंत्र ऊतकों के जरिए पूरे पेट और पाचन प्रणाली में फैला होता है। साथ ही इसके अपने तंत्रिका सर्किट होते हैं। हालांकि, केंद्रीय तंत्रिका तंत्र से स्वतंत्र रूप से काम करने वाली ये तंत्रिकाएं केंद्रीय तंत्रिका तंत्र से संपर्क में रहती हैं।

व्यक्ति की रोग-प्रतिरोधक क्षमता के लिए आंतों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। रोग-प्रतिरोधक प्रणाली की 70 फीसदी कोशिकाएं आंत में होती हैं। जानकारों के मुताबिक, सबसे ताजा शोध बताते हैं कि अगर व्यक्ति को आंत से जुड़ी कोई परेशानी है तो वह सामान्य बिमारियों जैसे फ्लू का शिकार आसानी से हो जाता है।

 
There is also another brain in the human body
dd
मल में होते हैं 50% बैक्टीरिया
हमारा मल पूरी तरह शरीर ना निकलने वाला नहीं होता है। इसका लगभग 50 फीसदी हिस्सा बैक्टीरिया होता है। ये बैक्टीरिया फायदेमंद होते हैं। डॉक्टर रॉशी ने बताया, ''शोध कहते हैं कि एक स्वस्थ शख्स एक दिन में तीन बार से लेकर एक हफ्ते में तीन बार तक मल का त्याग करता है। '' हमारी आंत में अरबों की संख्या में माइक्रोब्स काम करते हैं। जो शरीर को रोगाणुओं से बचाते हैं, भोजन से शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है और शरीर को विटामिन देता है।

आपका भोजन है बेहद अहम
जानकार कहते हैं कि माइक्रोब्स एक छोटे बच्चे की तरह होते हैं तो इनका खास खयाल रखना पड़ा है। माइक्रोब्स को विभिन्न तरह के भोजन से पोषण मिलता है। साफ शब्दों में कहें तो जितना विविध प्रकार का आपका भोजन होगा माइक्रोब्स उतने ही विभिन्न प्रकार और स्वस्थ होंगे। अगर आप एक ही तरह का खाना खाते हैं तो आपका माइक्रोब्स कमजोर होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
There is also another brain in the human body
dd
आंतों का स्ट्रेस से कनेक्शन
डॉक्टर रॉसी बताती हैं, ''अगर आपको आंत से जुड़ी परेशानी हो रही है तो सबसे पहले ये देखें कि क्या कितने मानसिक तनाव में हैं। मैं अपने मरीजों को दिनभर में 15 से 20 मिनट तक मेडिटेशन की सलाह देती हूं।''

कई तरह के शोधों से ये सामने आया है कि मानसिक बीमारियों जैसे डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के माइक्रोबियम सामान्य लोगों के माइक्रोबियम से अलग होते हैं। ये सही है कि कुछ आंते सामान्य से ज़्यादा संवोदशील होती हैं। डॉक्टर मेगन रॉसी एक शोध का हवाला देते हुए कहती हैं, ''अगर आप किसी एक तरह के खाने को खाने से डरते हैं और उसे खा लेते हैं तो आपको पेट में दर्द का अहसास होता है। दरअसल, ये डर ही इस लक्षण को जन्म देता है।''वह कहती हैं, ''अपने क्लीनिक में मैंने कई ऐसे लोगों को देखा है जहां उनका यकीन उनकी बिमारी का कारण बन जाता है।''


 
विज्ञापन
There is also another brain in the human body
dd
कैसे अपने पाचन तंत्र को मजबूत बनाएं
मेगन रॉसी के मुताबिक, कुछ चंद बातों का ख्याल रखकर आप अपने पाचन स्वास्थ्य और आंतों के माइक्रोबियम को बेहतर बना सकते हैं।

-विभिन्न प्रकार के भोजन का सेवन करें इससे माइक्रोबियम स्वस्थ बनेंगे।
-तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन और मानसिक योगा करना चाहिए।

-अगर आपको आंत से जुड़ी कोई परेशानी है तो शराब का सेवन ना करें। कैफीन और मसालेदार खाने का सेवन ना करें।
-बेहतर नींद लें। अगर आप नींद से समझौता कर रहे हैं तो ये आपके आंतों के माइक्रोब्स के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed