{"_id":"5a842f644f1c1b91268ba28b","slug":"the-worlds-most-expensive-cake-it-looks-like-a-wearing-gown-bride","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है दुनिया का सबसे महंगा केक, कीमत सुनकर हो जाएगी हालत खराब ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
ये है दुनिया का सबसे महंगा केक, कीमत सुनकर हो जाएगी हालत खराब
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Feb 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों एक गुड़िया का पुतला खासा चर्चाओं में है। मार्केट में इस पुतले को देखने के लिए अच्छी खासी भीड़ जमा हो जाती है। मगर लोग उस समय हैरान रह जाते हैं, जब वह उसके करीब जाकर देखते हैं।
demo
जी हां, ब्रिटेन में एक गाउन पहने सजी खड़ी दुल्हन की तरह यह गुड़िया सबको मोहित कर लेती है और लोगों को अपने पास आने पर मजबूर कर देती है। लेकिन जब आप इसकी हकीकत जाने लेंगे तो हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यह गुड़िया केवल गुड़िया नहीं बल्कि दुनिया का सबसे महंगा केक है। अगर आप इस केक की कीमत जान लेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे।
demo
एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस शानदार केक की कीमत 6.5 करोड़ रुपए है। खास बात यह है कि इस केक को ब्रिटेन की सिलेब्रिटी केक डिजाइनर डैबी विंघेम्स ने बनाया है। इस कीमती केक को बनाने में 5000 फल, 25 किलोग्राम चॉकलेट, एक हजार असली मोती और एक हजार अंडे का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
डैबी इस केक को दुबई के एक शो में पेश करने जा रही हैं। आपको बता दें इससे पहले भी दुनिया के महंगे केक तैयार किए गए हैं। लेकिन लंबे वक्त से मंहगे केक बनाने का रेकॉर्ड डैबी के नाम ही रहा है। इससे पहले डैबी विंघेम्स ने ही 50 मिलियन पाउंड यानी 445 करोड़ रुपए की कीमत का केक बनाया था।