ये हुस्नपरियां फिल्मों की हीरोइनें नहीं बल्कि मशहूर बावर्ची हैं। 10 सबसे हॉट शेफ की लिस्ट हमने तैयार की है, देखें।
हुस्नपरियों के चटखारों की दुनिया दीवानी, ये हैं दुनिया की दस सबसे हॉट बावर्ची
10. पद्मलक्ष्मी
भारतीय मूल की पद्मलक्ष्मी देसी साउथ इंडियन रेसिपीज से अमेरिका, यूरोप में चटखारों की धूम मचा चुकी हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी पद्मलक्ष्मी शेफ के साथ-साथ रेसिपीज की किताबें भी लिखती हैं। मॉडलिंग करती हैं। टीवी पर होस्ट के रोल में नजर आती हैं और प्रोड्यूसर भी हैं। अब तक अपने पेशे और हुनर को लेकर पद्मलक्ष्मी कई पुरस्कार भी बटोर चुकी हैं। इनमें साल 1999 में रेसिपीज पर आई पहली किताब 'ईजी एक्जोटिक' के लिए 'बेस्ट फर्स्ट बुक' अवॉर्ड, साल 2010 में रिएलिटी शो 'टॉप शेफ' में एंकरिंग के लिए मिला एम्मी अवॉर्ड शामिल हैं। पद्मलक्ष्मी की उपलब्धियों और कामयाबी का सफर अब भी जारी है।
हुस्नपरियों के चटखारों की दुनिया दीवानी, ये हैं दुनिया की दस सबसे हॉट बावर्ची
9. राचेल रे
न्यूयॉर्क से आने वाली राचेल रे कुकिंग की दुनिया में जाना-माना नाम है। रेसिपीज पर किताबें लिख चुकी है। राचेल एक सफल कारोबारी हैं। टीवी पर आने वाले अपने 'डेली टॉक शो' के लिए राचेल को दो बार एम्मी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। फूड नेटवर्क सीरीज में राचेल का '30 मिनट्स मील्स' शो काफी चर्चित हुआ। इनके 'राचेल रेज टेस्टी ट्रैवल्स शो' ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
हुस्नपरियों के चटखारों की दुनिया दीवानी, ये हैं दुनिया की दस सबसे हॉट बावर्ची
8. नाडिया जियोसिया
खाना बनाने के तिलिस्म को कॉमेडी के तड़के साथ तैयार करने के लिए नाडिया जियोसिया पहचानी जाती हैं। नाडिया कनाडा से हैं। कई टीवी शोज में फूड और रेसिपीज पर प्रोग्राम दे चुकी हैं। बेहद मादक नजर आने वाली नाडिया कई टैवल चैनल शोज और फूड नेटवर्क पर नजर आती हैं।
हुस्नपरियों के चटखारों की दुनिया दीवानी, ये हैं दुनिया की दस सबसे हॉट बावर्ची
7. एनी फायो
कनाडाई मूल की एनी फायो की महारात रॉ फूडिज्म लाइफस्टाइल (बिना पकाए हुए खाए जाने वाले फूड जैसे कि सलाद इत्यादी) पर है। फायो जब छोटी थीं तब उनके घरवालों ने सब्जियों का फॉर्म बनाया था। साल 1999 में 'स्मार्कमंकी फूड' कंपनी की सह संस्थापक रहीं। कंपनी कैटरिंग की सुविधा उपलब्ध कराती थी। साल 2009 में कंपनी बेच दी गई। इसके बाद फायो ने इंटरनेट की दुनिया में बतौर वेबसाइट ओनर हाथ आजमाया। किताबें लिखीं। डिजनी एबीसी फेमिली, इलेक्ट्रोनिक्स आर्ट्स, एप्पल इंक्स जैसे चैनलों के लिए सलाहकार भी रहीं।