फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला पुलिस के सामने मस्त होकर नाचा दरोगा, फिर मिली ऐसी सजा कि...

Thu, 07 Dec 2017 10:13 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी Updated Thu, 07 Dec 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
The Police officer dancing in front of lady police Video Being viral
police officer dancing
सोशल मीडिया पर एक पुलिस अधिकारी का डांस वीडियो शेयर किया गया है जो बड़ी तेजी से वायरल होने लगा है। बताया जा रहा है कि अफसर की इस हरकत पर उसे पद से बर्खास्त कर दिया गया है। इसको लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है कि पुलिस अधिकारी द्वारा ऐसा किया जाना सही था या गलत... 


 
The Police officer dancing in front of lady police Video Being viral
police officer dancing
आपकी जानकारी के लिए बता दें यह वीडियो एक लोकल समाचार पत्र 'सिग्नेट टाइम्स' ने 3 दिसंबर को अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया है। वीडियो में एक पुलिस अफसर मस्त होकर 3 महिला पुलिसकर्मियों के समक्ष थाने में डांस करता नजर आ रहा है।

 
The Police officer dancing in front of lady police Video Being viral
police officer
अफसर को देखकर यह तो नहीं लगता कि उसने नशा किया हो। वीडियो में दिख रही तीन महिला पुलिसकर्मियों को भी अफसर के डांस करने से कोई आपत्ति नहीं नजर आती। लेकिन इस हरकत के बदले पुलिस अधिकारी को संस्पेंड कर दिया गया है। इस पर तमाम लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि क्या पुलिस अफसर डांस नहीं कर सकते या उन्हें खुश रहने का हक नहीं है..? 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
The Police officer dancing in front of lady police Video Being viral
police dancing video viral
तो कई लोगों ने लिखा है कि इसमें तो कुछ गलत नहीं दिख रहा है, फिर किस बात के लिए पुलिस अफसर को ये सजा दी गई है। बता दें वीडियो में पुलिस अधिकारी 'टुकुर-टुकुर देखते हो क्या...' गाने पर डांस कर रहा है। जबकि महिला पुलिसकर्मी उनके डांस पर तालियां बजाकर लुत्फ उठा रही हैं। जबकि दूसरा पक्ष ये बात रख रहा है कि ऐसा कर पुलिस अफसर कानून की धज्जियां उड़ा रहा है। वर्दी में ऑन ड्यूटी रहकर कोई अफसर ऐसा कैसे कर सकता है..? यह बहस तेज होती जा रही है।

 
विज्ञापन
The Police officer dancing in front of lady police Video Being viral
screen shot
इस वीडियो से यह स्पष्ट नहीं है कि ये कितने दिन पुराना है और ये किस स्थान पर शूट किया गया है।  फिलहाल, इसे पश्चिम बंगाल राज्य के आसनसोल का बताया जा रहा है। वीडियो के साथ शेयर की गई सूचना में केवल इतना लिखा है कि यह वीडियो दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अन्तर्गत हीरापुर पुलिस थाना मे कार्यरत पुलिस अधिकारी का है, जो कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए महिला पुलिस के समक्ष नृत्य कर रहा था। यह मामले सामने लाने के बाद इस पुलिस अधिकारी को बर्खास्त कर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

अब आप ये वीडियो देखकर खुद डिसाइड करें...

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed