{"_id":"5bd680abbdec22697d28aeda","slug":"the-coworker-filled-air-in-private-part-with-the-pressure-pump","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सहकर्मी ने पार की हैवानियत की सारी हदें, प्रेशर पंप लगाकर भर दी हवा","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
सहकर्मी ने पार की हैवानियत की सारी हदें, प्रेशर पंप लगाकर भर दी हवा
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक के प्राइवेट पार्ट में उसी के सहकर्मी ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे उसकी जान जाने का खतरा है। जी हां, युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया तो जांच के बाद यह बात सामने आई थी जिसके बाद अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचित किया गया।
Arrest
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो राजधानी के मियांवाली नगर इलाके में जूते की फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर पंप डालकर उसके पेट में हवा भर दी गई। इसके बाद जो हुआ वह बेहद दर्दनाक है। जी हां, युवक पीड़ा से तिलमिला उठा। दरअसल, उसके पेट में हवा भर जाने के कारण उसकी आंत फट गई थी।
shoe factory
इस घटना के तुरंत बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पीड़ित गंभीर हालत में पड़ा रहा। जब फैक्ट्री के अन्य कर्मियों ने पीड़ित को इस हाल में देखा तो वे उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराने ले गए। यहीं पर पता चला कि उसके पेट की आंत फट गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
hospital
पुलिस ने फिलहाल आरोपी युवक के खिलाफ गैर इरातन हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना 25 अक्तूबर की बताई जा रही है। पुलिस को महाराजा अग्रसेन अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवक के पेट में किसी ने जबरन हवा भर दी है। इस चलते उसकी आंत फट गई है। युवक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
shoe factory
ये सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां मंगोलपुरी निवासी सरबजीत का इलाज चल रहा था। जांच में पुलिस को पता चला कि सरबजीत उद्योग नगर स्थित एक जूते की फैक्टरी में काम करते हैं। फैक्ट्री में काम करने के दौरान उनके दोस्त राहुल ने प्राइवेट पार्ट में प्रेशर पाइप डालकर पेट में हवा भर दी।