फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की इन 10 जगहों को कहते हैं मौत का दरवाजा, जो भी गया वापस नहीं लौटा

Sat, 23 Jun 2018 03:53 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 23 Jun 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
Ten Places where You are Not Allowed to Visit
mystery
कितनी अजीब बात है? जहां जाने से हमें रोका जाता है अक्सर हमारा दिल वहीं जाने को करता है। यह मानव स्वभाव है। दरअसल, इंसान जिज्ञासु प्रवृत्ति का है। अगर किसी क्षेत्र को प्रवेश वर्जित किया जाता है तो हम उसके बारे में जरूर पता लगाना चाहेंगे। जब तक हम उसके बारे में नहीं जान लेंगे तब तक हमारे मन में सवाल घूमता रहता है कि आखिर उस जगह पर ऐसा क्या है कि हमें वहां जाने से रोक दिया गया।  आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि दुनिया में ऐसी तमाम जगह मौजूद हैं जहां जाने के लिए पांबदी लगाई गई हैं। ये रोक उन देशों द्वारा लगाई गई है जहां पर ये स्थान मौजूद हैं। इन देशों की सरकारें सुरक्षा के लिहाज से ऐसा करती हैं। दरअसल, ये ऐसे स्थान होते हैं जिन्हें आमजन से गुप्त रखा जाता है जैसे 'सैन्य अड्डे' या 'रिसर्च सेंटर' इत्यादि। 


चलिए मान लेते हैं कि इन जगहों पर किसी न किसी देश की सरकार किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं चाहती इसलिए ऐसा किया जाता होगा लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि धरती पर कई ऐसे स्थान भी हैं जहां प्रकृति खुद इंसानों को इन जगहों से बाहर रख रही है। जी हां, इन स्थानों को इतना खतरनाक और जोखिम भरा बताया जाता है कि इनमें से जगह तो 'मृत्यु द्वार' यानी मौत का दरवाजा नाम से मशहूर हो चुकी है। कहते हैं कि इन स्थानों पर जो भी गया है वो वापस लौटकर नहीं आया है। ऐसे में आपको इन स्थानों की जानकारी जरूर होनी चाहिए ताकि आप भूल से भी यहां जाने की भूल न करें। तो चलिए शुरू करते हैं 

 
Ten Places where You are Not Allowed to Visit
North Sentinel Island
1.उत्तरी सेंटीनेल द्वीप
इस जगह पर जाना जान जोखिम में डालने के बराबर है। हो सकता है कि यहां जाने के बाद आप जिंदा ही न लौट सकें। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ये छोटा सा आयलैंड एक खतरनाक आदिवासी जनजाति का बसेरा है। इस बसेरे में अगर कोई भी बाहरी शख्स घूसने की कोशिश करता है तो ये आदिवासी लोग मिलकर उसकी हत्या कर डालते हैं। आयलैंड देखने में बेहद खूबसूरत है। कह सकते हैं कि इसके पर्यावरण और प्राचीन संस्कृति को प्रकृति आज तक सहेज कर रखा है। इस आयलैंड के लोग बाहरी दुनिया से कटे हुए हैं। यहां रहने वाली जनजाति को दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति कहा जाता है।  
Ten Places where You are Not Allowed to Visit
Vatican Secret Archives
2. वैटिकन सीक्रेट आर्काइव 
जैसा कि इसके नाम से साफ है... आपको लगभग आधी बात तो समझ आ ही गई होगी। जी हां, हम वेटीकन आर्काइव के साथ जुड़े 'सीक्रेट' शब्द की बात कर रहे हैं। अब ये भी जान लीजिए कि आखिर ये शब्द इस नाम के जोड़े जाने की क्या वजह रही है। दरअसल, इसके पीछे एक पुख्ता वजह रही है। इसके बारे में जानकर आपको ताज्जुब होगा। कहते हैं कि इस अभिलेखागार में आपको कई ऐसे गुप्त राज मिल जाएंगे जिन्हें जानने को आज भी बाहरी दुनिया बड़ी उत्सुक है। ऐसे कई मामले जो आज तक पूरी दुनिया के लिए मिस्ट्री बने हुए हैं उनके राज भी इस सीक्रेट आर्काइव में हैं। इस आर्काइव को गोपनीय रखा गया है। यहां आठ शताब्दी से पहले के दस्तावेज और आधिकारिक दस्तावेज जमा है। इसलिए यहां किसी को नहीं जाने दिया जाता। यहां जाने पर रोक लगाई गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ten Places where You are Not Allowed to Visit
snake island
3. स्नेक आइलैंड 
ब्राजील में स्थित इलाहा दा क्यूइमादा 'स्नेक आइलैंड' के नाम से जाना जाता है। यह दुनिया के उन हजारों विषैले सांपों का घर है, जिनका नाम है गोल्डन लांसहेड वाइपर। ऐसे लगभग 4000 सांप इस द्विप पर बताए जाते हैं। इसके पीछे क्या रहस्य है, ये जानना लोगों में जिज्ञासा पैदा करता है लेकिन जो कोई इस आइलैंड पर यह पता लगाने गया है वो जिंदा वापस नहीं लौटा। अब इस आइलैंड को ब्राजील सरकार द्वारा प्रवेश वर्जित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। 24 घंटे ब्राजील की नौसेना इस आइलैंड के इर्द-गिर्द निगरानी रखती है और इस ओर जाने वालों को तुरंत रोक देती है। बता दें यह द्वीप साओ पाउलो से महज 20 मील की दूरी पर स्थित है। कहते हैं कि यहां सांपों की तादात इतनी ज्यादा है कि प्रति 3 फीट की दूरी पर एक से पांच सांप आसानी से मिल जाते हैं।  
 
विज्ञापन
Ten Places where You are Not Allowed to Visit
area 51
4.एरिया 51
'एरिया 51' के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होगी। ये एरिया दुनिया के सबसे रहस्यमयी जगहों में से एक मानी जाती है। कहा जाता है कि यहां अमेरिकी सरकार के कई सीक्रेट्स दफ्न हैं। एरिया 51 एक सैन्य मिलिटरी इलाका है जो अमेरिकी शहर लास वेगास से 80 मील दूर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह इलाका अक्सर चर्चा का केंद्र बना रहता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यहां दूसरे ग्रहों से आए एलियनों के ऊपर शोध कार्य किया जाता है। कई लोगों ने तो यहां तक दावा किया है कि उन्होंने कई बार अनआडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) को वहां उड़ते देखा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed