8 अरब लोगों की भीड़ भरी इस दुनिया से बाहर निकल पाना बेहद मुश्किल है। इससे अलग वहीं इंसान निकल पाता है जिसके भीतर अपनी कोई खासियत या विशेषता छुपी हो और जो अपनी पहचान बनाने की प्रबल इच्छा रखता हो। हमारी सूची में ऐसे लोग कुछ गंभीर होते हैं जिन्हें बस ओरों से कुछ अलग करने का जुनून सवार रहता है। इनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपनी अतिरिक्त प्रतिभा और सुविधाओं के साथ पैदा हुए हैं, जबकि कुछ लोग दृढ़ता और रचनात्मकता का उपहार भगवान से लेकर इस धरती पर आते हैं। आज हमने ऐसे ही दुनिया के कुछ असाधारण लोगों की एक सूची तैयार की है। इन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपनी इन्हीं प्रतिभाओं के चलते विशेष स्थान भी मिला है। अब आप इन्हें देखकर बताएं कि आप इनकी प्रतिभा के बारे में क्या सोचते हैं...
गिनीज बुक में दर्ज है इन 10 लोगों के अनूठे रिकॉर्ड, यकीन मानिए देखकर सिर चकराने लगेगा
1. रबड़ जैैसी खाल वाला इंसान
यूके के रहने वाले गैरी टर्नर वास्तिवक जीवन में रबड़ जैसी खाल वाले इंसान है। इनकी शरीर की त्वचा इतनी लचीली है कि यह 15.8 सेमी तक फैल सकती है। शरीर के किसी भी हिस्से से इनकी खाल को पकड़ के इतनी दूरी तक बिना किसी तकलीफ के आसानी से खींचा जा सकता है। गैरी की त्वचा का अविश्वसनीय लचीलापन देखकर हर इंसान ताज्जुब मानने लगता है। डॉक्टर्स का कहना है कि गैरी को एहलर्स-डैनलोस सिंड्रोम नामक एक दुर्लभ बीमारी है। यह एक अनुवांशिक विकार है जो जोड़ों की अति गतिशीलता और त्वचा की अति-विस्तारशीलता के कारण बनती है। लेकिन कमाल की बात ये है कि गैरी ने अपने इस विकार को दुनिया की नजर में खास बना लिया। इस कारण से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।
2. जीभ में सबसे ज्यादा छेद कराने वाला इंसान
यह देखने में आपको थोड़ा वाहियात लग सकता है, लेकिन आप जब ये जानेंगे कि ऐसा करके इस शख्स का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है तो शायद आप भी इसे उसकी महानता मानने लगेंगे। जी हां, हमारी सूची यू.एस का रहने वाला ये शख्स भी है जिसने अपनी जुबान में सबसे ज्यादा पियरसिंग कराई है। इनका नाम है फ्रैंक वैक्का। फ्रैंक ने अपनी जुबान में 20 पियर्सिंग कराई है। अगर ये अपनी जुबान किसी छोटे बच्चे को खोल कर दिखा दें तो डर के मारे बच्चे की हालत खराब होना तय समझो।
इस धरती पर सबसे बड़े मुंह वाला इंसान भी रहता है । जी हां, अंगोला का रहने वाला यह लड़का अपना मुंह 17 सेमी चौड़ा खोल सकता है। आप शायद इस बात पर यकीन न कर पाएं कि यह एक कोल्ड ड्रिंक के कैन को अपने मुंह में घुसा सकते हैं। इस शख्स का नाम फ्रांसिस्को डोमिंगो जोएक्विम है। उन्हें "चिकिन्हो" नाम से भी जाना जाता है।
ऐसे नाखून वाले इंसानों को देखकर तो किसी को भी उनसे नफरत होने लगे। दिखने में यह सचमुच बेहद वाहियात नजर आते हैं लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि वाहियात से नजर आने वाले यह महिला व पुरुष गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। दोनों अमेरिकी नागरिक हैं। महिला का नाम मेलविन बूथ (पुरुष) और ली रेडमंड को दुनिया में सबसे लंबे नाखूनों के लिए जाना जाता है। इन नाखूनों को इतना बढ़ाने के लिए उन्हें बहुत समय लग गया।