{"_id":"5b94bea6867a557ffa245744","slug":"teacher-told-a-engineering-student-is-her-ancestral-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व जन्म में पति-पत्नी थे, एक्सीडेंट में हो गई मौत', फिर 4 महीने बाद हुआ कुछ ऐसा...","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
पूर्व जन्म में पति-पत्नी थे, एक्सीडेंट में हो गई मौत', फिर 4 महीने बाद हुआ कुछ ऐसा...
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Sep 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
d
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर में एक शिक्षिका अपनी छात्रा से मिलने की जिद पकड़ बैठी तो आखिर में उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शिक्षिका इस छात्रा को कभी पूर्व जन्म की पत्नी तो कभी बहन बता रही है। यह मामला वाकयी चौंकाने वाला है।
d
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक घटना इंदौर के तिलक नगर की है। यहां तिलक नगर थाने में शनिवार दोपहर एक शिक्षिका और सिपाही को हिरासत में लिया गया है। वह इंजीनियरिंग छात्रा से मिलने की जिद कर रही थी। छात्रा के परिजन का आरोप है कि दोनों मिलकर उनकी बेटी का अपहरण करने आए थे। इस पर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
d
इस मामले में दोपहर करीब 12 बजे 35 वर्षीय वेरोनिका और सिपाही आनंद मुंढे को हिरासत में लिया गया है। वेरोनिका मैकेनिकल इंजीनियर दिनेश के घर में घुस गई और उनकी बेटी से मिलने की जिद करने लगी। वह इंजीनियरिंग की छात्रा है। शिक्षिका ने छात्रा के परिजन से कहा कि छात्रा और वह पूर्व जन्म में पति-पत्नी थे। उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह उसके साथ रहना चाहती है। छात्रा घबरा गई और कमरे में छिप गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
d
इसके बाद वेरोनिका ने छात्रा की मां से काफी मिन्नते की। वहीं छात्रा के माता पिता उस महिला की हरकतें देखकर हैरान थे। वह जाने का नाम ही नहीं ले रही थी। इस पर छात्रा के परिजनों को पुलिस बुलानी पड़ गई। छात्रा के मामा ने बताया कि उसकी बहन कैंसर से पीड़ित है। चार महीने पूर्व भानजी टाटा अस्पताल (मुंबई) लेकर गई थी। परिसर में टहलते वक्त वेरोनिका से मुलाकात हुई। उसने भानजी से मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ दिन बाद वह कॉल करने लगी। उसने कहा कि हमारा पूर्व जन्म का रिश्ता है।
विज्ञापन
d
उसने पहले कहा कि वह भाई-बहन हैं। फिर कहा पति-पत्नी भी रहे हैं। वह भानजी को मुंबई बुलाने लगी। उसने रुपए और फ्लाइट की टिकट का लालच दिया। परिजन घबरा गए और भानजी का मोबाइल बंद करा दिया। वेरोनिका ने लड़की के पिता, भाई, मां व बहन को कॉल करना शुरू कर दिया। चार महीने में हजारों बार कॉल और मैसेज किए। नंबर ब्लॉक करने पर करीब 20 सिम बदल ली। इस पर उसने वाट्सएप पर मैसेज भेजने शुरू कर दिए। वेरोनिका ने पुलिस को बताया कि छात्रा और वह दोनों गोवा में जन्मे थे। उनकी एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। वह अपनी बहन से मिलने आई थी। उसके माता-पिता के चरण स्पर्श करना चाहती थी।