फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोरी के लिए चुनता था सिर्फ 'मंगलवार' का दिन, अंधविश्वासी चोर की कहानी सुन पुलिस भी गई हिल

Tue, 23 Oct 2018 01:54 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
Superstitious thief arrested by Hyderabad police
thief
हैदराबाद पुलिस के हत्थे एक ऐसा चोर चढ़ गया जिसकी कहानी जानकर पूरी दुनिया हैरत में पड़ गई है। जी हां, यह चोर दिखने में साधारण जरूर लगता है लेकिन इसकी अपनी एक खासियत है जिसके लिए ये जबरदस्त चर्चा में आ गया है। दरअसल, यह चोर सप्ताह में सिर्फ एक दिन चोरी करता है। ताज्जुब इस बात पर होता है कि चोरी जैसे कुकर्म के लिए यह सप्ताह का शुभ दिन चुनता है और वो है मंगलवार... 
Superstitious thief arrested by Hyderabad police
handcuff
जी हां, यह चोर सिर्फ मंगलवार के दिन ही घरों में चोरी करता था लेकिन अब यह हैदराबाद पुलिस की गिरफ्त में है। तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में सिर्फ मंगलवार के दिन इस चोर ने कोई चोरियों को अंजाम दिया है। ऐसा 'अंधविश्वासी' चोर आपने शायद ही पहले कहीं देखा होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोहम्मद समीर खान को उसके साथी मोहम्मद शोएब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जब उनसे पूछताछ की तो समीर ने पुलिस को चौंकाने वाली बात बताई। दरअसल, समीर ने पुलिस को बताया कि उसकी आंखों की रोशनी कम है। इसी कारण से वह दिन में चोरी करता था। 
Superstitious thief arrested by Hyderabad police
thief
इसके अलावा, पुलिस ने दोनों के पास से ₹21 लाख का सोना बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद समीर खान और उनके सहयोगी मोहम्मद शोएब तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में लूटपाटों के दौर में शामिल थे। हैदराबाद पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि हैदराबाद से करीब 21 लाख रुपए का 700 ग्राम वजनी सोना बरामद हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Superstitious thief arrested by Hyderabad police
Thief
पुलिस ने यह भी बताया कि "मोहम्मद समीर खान, के पूर्वजों अफगानिस्तान के हैं। समीर की आंखें खराब हैं। इसलिए वह केवल दिन में ही चोरी किया करता था। इसके अलावा, उसका मानना था कि वह सफल होने के लिए केवल मंगलवार को चोरी करता था। उसकी नजर में यह चोरी का शुभ दिन था।

 
विज्ञापन
Superstitious thief arrested by Hyderabad police
lady thief
दोनों मोटरसाइकिल पर चोरी करने जाते थे। वे उस घर को निशाना बनाते जिस पर बाहर लॉक लगा होता था। फिर इनमें से कोई घर के भीतर दाखिल होता जबकि दूसरा बाहर खड़ा इंतजार करता है। घर में दाखिल होने वाला शख्स पांच से 10 मिनट में काम को अंजाम देकर बाहर निकल आता था। ऐसे दोनों ने तेलंगाना और बेंगलुरू में 30 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिय है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed