{"_id":"5a9a8e5b4f1c1b75718b4ef4","slug":"sub-inspector-arrested-who-danced-on-road-after-drunk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शराबियों को पकड़ने भेजा था, खुद ही नशे में चूर मिले दारोगा जी, फिर ऐसे हुई खातिरदारी","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
शराबियों को पकड़ने भेजा था, खुद ही नशे में चूर मिले दारोगा जी, फिर ऐसे हुई खातिरदारी
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Mar 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
DEMO
भारतीय संविधान के तहत पुलिस महकमें के कंधों पर समाज की सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी होती है। वे सरकार द्वारा गठित कानूनों को अनुशासन में रहकर उन्हें क्रियान्वित कराते हैं। लेकिन तब क्या हो जब खुद पुलिस इन नियमों की अवहेलना करे..? कहते हैं समाज के लिए यह सबसे घातक स्थिति होती है। ऐसा ही एक मामला होली के दिन सामने आया है। आइए जानते हैं...
DEMO
बिहार के पटना जिले के जानीपुर थाने में ड्यूटी पर तैनात दारोगा होली के मौके पर नजदीक सजे मयखाने में पहुंचे और शराब पीकर नशे में डांस करने लगे।
इस दौरान किसी ने चुपके से नशे में झूम रहे दारोगा की तस्वीर खींच ली और उसे एसएसपी के व्हाट्सएप पर भेज दिया। दारोगा को गिरफ्तार कर उसी जेल में डाल दिया गया है जिस थाने में वह तैनात था।
इस दौरान किसी ने चुपके से नशे में झूम रहे दारोगा की तस्वीर खींच ली और उसे एसएसपी के व्हाट्सएप पर भेज दिया। दारोगा को गिरफ्तार कर उसी जेल में डाल दिया गया है जिस थाने में वह तैनात था।
DEMO
एक रिपोर्ट की माने तो जानीपुर थाना के दारोगा मदन मोहन झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मदन मोहन झा को होली के दौरान ठेकों और शराबियों पर नजर रखन के लिए ड्यूटी सौंपी गई थी, लेकिन गश्ती के दौरान उनकी नजर मयखाने पर पड़ी तो वो खुद को रोक नहीं सके और जमकर शराब पी और होली के गाने पर झूमकर डांस करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
DEMO
वहीं मौजूद किसी व्यक्ति ने ऐसी हालत में दारोगा की तस्वीर एसएसपी को भेज दी। फिर क्या था उनके डांस का मजा किरकिरा हो गया और नशे में झूम रहे दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।