इस फोटो-स्टोरी में आप देखेंगे ऐसे-ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड जिन्हें देखते ही सोचेंगे कि ऐसा रिकॉर्ड बनाने की जरूरत ही क्या थी। ऐसा भी लग सकता है कि इन लोगों के पास क्या कुछ काम नहीं था जो ऐसे रिकॉर्ड बनाने में लग जाते हैं।
अजीबोगरीब रिकॉर्ड
2 of 9
stupidest world records
- फोटो : oddee
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है फिलीपीन्स के जेरार्ड जीज का। जेरार्ड ने अपनी अधोवायु से एक के बाद एक पांच मोमबत्तियां बुझाई। इसके लिए उन्होंने एक लंबे ट्यूब का भी सहारा लिया।
अजीबोगरीब रिकॉर्ड
कर्बी रॉय के नाम सबसे दर्दनाक रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अपने गुप्तांग पर सबसे तेज पंच खाने का रिकॉर्ड बनाया है।
अजीबोगरीब रिकॉर्ड
एक ऐसा भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है जिसमें किसी को सबसे तेज चीखने का रिकॉर्ड मिला हुआ है। आयरैंड में रहने वाली अनालिसा फ्लेनानगन को स्क्रीमिंग क्वीन कहा जाता है। उन्होंने जेट इंजन की आवाज से भी कहीं जोरदार आवाज में चीखा था। ये 120.7 डेसिबल्स रिकॉर्ड किया गया।
अजीबोगरीब रिकॉर्ड
आनद्रिया वॉर्नर ब्रिटेन में एक होटल मैनेजर है। उनके नाम सबसे तेजी से बेड रोल करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 74 सेकेंड्स में काफी बड़े चादर और बिस्तर-तकिए को सेट किया।