फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश करने के चक्कर में भूला 96 साल की मां को, किया ऐसा हश्र थू-थू कर रहे लोग

Tue, 31 Oct 2017 08:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी Updated Tue, 31 Oct 2017 08:02 AM IST
विज्ञापन
son locked his ninety six year old mother inside house and left alone for holiday
demo
कलयुगी दौर में कई औलादें ऐसी निकल आती हैं जो खुदगर्जी के चक्कर में अपने ही मां-बाप का खून पीने पर तुल जाते हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला कोलकाता में सामने आया है।  इस मामले में बेटा अपनी ऐश के चक्कर में अपनी 96 साल की मां को भूल गया और फिर उसका ऐसा हश्र किया जिसके बारे में जानकर आपकी अंतरआत्मा भी सिहर उठेगी।


 
son locked his ninety six year old mother inside house and left alone for holiday
demo
बुजुर्गों के शोषण और उनके खिलाफ हिंसा की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। दरअसल, यहां के आनंदपुर में एक बेटे ने अपनी 96 साल की मां को घर में बंद कर दिया। मां को घर में लॉक करने के बाद वो मजे से हॉलिडे मनाने निकल पड़ा। 

 
son locked his ninety six year old mother inside house and left alone for holiday
सबिता नाथ
यह घटना सबीता नाथ (96) के साथ घटित हुई है। वह चलने-फिरने में असमर्थ है। वो दिन भर बिस्तर पर ही लेटी रहती हैं। अगर उन्हें कहीं आना-जाना होता है तो उन्हें दूसरे लोगों का सहारा लेना पड़ता है। सबिता नाथ अपने बेटे बिकास के साथ घर में रहती थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
son locked his ninety six year old mother inside house and left alone for holiday
demo
खबरों की माने तो बिकास बैंक में नौकरी करता है। नौकरी करने के साथ-साथ वो अपनी मां की देख-भाल भी करता था। लेकिन रविवार रात को वो अचानक घर आगे से बंद कर कहीं चला गया। सबीता नाथ जब सुबह उठी तो घर में खुद को अकेला पाया।

 
विज्ञापन
son locked his ninety six year old mother inside house and left alone for holiday
demo
जब दोपहर में सबीता नाथ की बेटी उनसे मिलने आई तो ताला देखकर हैरान रह गई। उसे कुछ ठीक नहीं लगा और वो पुलिस से मदद लेने पहुंच गईं। पुलिस ने जब घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर 96 साल की बुजुर्ग को देखकर हैरान रह गई। पुलिस ने बैंक जाकर बिकास के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि बिकास छुट्टियों पर गया है। वहीं बिकास के बड़े भाई मदन का कहना है कि बिकास ऐसा कभी नहीं कर सकता।

वहीं पुलिस इस जांच में जुटी है कि बिकास ने घर लॉक जान-बूझकर कर किया या गलती से उससे ऐसा हो गया। सबीता नाथ ने पुलिस को बताया कि वो सो रहीं थीं जब बिकास उन्हें छोड़ कर चला गया। जब वो उठीं तो घर में कोई नहीं था और उनकी अवाज में अब उतवी ताकत नहीं है कि वह बाहर वालों को घर के अंदर बुला पाती।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed