{"_id":"5b28bf434f1c1bf46e8b86db","slug":"son-crushed-to-death-by-his-own-mothers-coffin-in-indonesia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मरने के बाद इस तरह बेटे को साथ ले गई मां, देखने वालों की भी निकल गई चीख","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
मरने के बाद इस तरह बेटे को साथ ले गई मां, देखने वालों की भी निकल गई चीख
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
man crushed to death by his own mothers coffin
एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक मां मरने के बाद अपने बेटे को इस तरह अपने साथ ले जाती है कि देखने वालों के हलक से चीख तक निकल गई। इंडोनेशिया में घटी इस घटना का वीडियो अब दुनियाभर में देखा जा रहा है...
man crushed to death by his own mothers coffin
दरअसल, इंडोनेशिया के सुलावेसी आइलैंड पर सामेन कोंडोरूरा नामक शख्स अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों के साथ मौजूद था। यहां अंतिम संस्कार के लिए मां के शव को एक ताबूत में रखकर एक टावर पर चढ़ाया जा रहा था। सामेन भी मां के ताबूत को कंधा दे रहा था कि तभी टावर पर चढ़ने के लिए लगी सीढ़ी फिसल जाती है और शव को कंधा दे रहे सभी लोग नीचे गिर जाते हैं।
man crushed to death by his own mothers coffin
वहीं ये भी कहा जा रहा है कि सीढ़ी पर कुछ लोगों का बैलेंस बिगड़ गया, जबकि ताबूत ऊपर पहुंचने ही वाला था। बांस की बनी सीढ़ियां फिर अचानक से सरक गईं। इसके साथ ही कई क्विंटल वजनी ताबूत शव समेत सामेन कोंडोरुरा पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
man crushed to death by his own mothers coffin
सामेन को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस चीफ कमिश्नर जूलियांटो सिरेट ने दी। उन्होंने बताया कि सामेन की मौत के बाद उसे भी उसकी मां के बाजू में दफना दिया गया है। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
आप भी देखें वायरल हो रहा दर्दनाक मौत का वीडियो...
आप भी देखें वायरल हो रहा दर्दनाक मौत का वीडियो...