{"_id":"5b2886fb4f1c1bf16e8b894c","slug":"know-about-saddam-hussien-sons-uday-hussiens-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी में किसी दूसरे की दुल्हन पर आया इस राजकुमार का दिल, मंडप से उठाकर कर दिया ऐसा हाल ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
शादी में किसी दूसरे की दुल्हन पर आया इस राजकुमार का दिल, मंडप से उठाकर कर दिया ऐसा हाल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
saddam hussien
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज हम आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बताएंगे जो एक देश का राजकुमार रहा लेकिन एक राजकुमार रहते हुए उसने अपने देशवासियों के साथ जो किया उसके बारे में जानकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। तभी तो आजतक इस देश के लोग उसके खौफ की दास्तान भूला नहीं पाए है। तो चलिए शुरू करते हैं...
saddam hussien
सबसे पहले हम जानना चाहेंगे कि 'इराक' का नाम सुनते ही आपके दिमाग में क्या आता है? इस्लामिक स्टेट या फिर सद्दाम हुसैन? ये दोनों ही पिछले कुछ वर्षों में इराक के खबरों में आने का कारण रहे थे। सद्दाम हुसैन को दुनिया एक खतरनाक तानाशाह के रूप में देखती रही। ताज्जुब की बात है कि इसके बावजूद वह 16 जुलाई 1979 को इराक का पांचवां प्रेसिडेंट बना था। उसने इराक पर लगभग 30 सालों तक अपना शासन चलाया।
सद्दाम हुसैन
- फोटो : SOCIAL MEDIA
बताया जाता है सद्दाम हुसैन जितना गुस्से वाला था ठीक वैसे ही उसका बेटा उदय हुसैन था। वह इरान का राजकुमार था और पूरा देश जानता है कि राजकुमार रहते हुए उसने कितनी अय्याशी की। इस वजह से उदय अपने ही देश के लोगों के बीच में काफी बदनाम भी था। उसे हमेशा अपनी जान का खतरा बना रहता था। इस चलते उसने अपनी सुरक्षा के लिए अपना ही एक बॉडी डबल भी रखा हुआ था। जो हूबहू उस जैसा ही दिखता था। उसका 'बॉडी डबल' उसके साथ ही रहता था। उदय के बॉडी डबल का नाम लतीफ था। लतीफ ने उदय की मौत के बाद कई खुलासे किए थे जिनमें से कुछ तो बेहद ही चौंकाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
uday hussien and his body double
उदय की मौत के बाद उसके बॉडी डबल लतीफ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उदय को जो भी लड़की पसंद आ जाती थी, वह उसे घर से उठवा लेता था। लतीफ ने बताया कि, एक बार उदय एक शादी में गया था, जहां उसे दुल्हन पसंद आ गई।
विज्ञापन
saddam hussien and his sons
उदय ने उसके साथ सुहागरात मनाने की जिद की और उसे उठवा लिया। उसने एक होटल में दुल्हन का रेप किया, जिससे आहत होकर दुल्हन ने होटल की छत से कूदकर सुसाइड कर लिया था, लेकिन तानाशाह का बेटा होने के चलते उदय के खिलाफ किसी ने आवाज तक नहीं उठाई।