फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां आसमान से गिर रही है नारंगी रंग की बर्फ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

Mon, 02 Apr 2018 10:14 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
Social media flooded with pictures of orange snow in eastern europe and russia
orange snowfall
क्या आपने कभी ऑरेंज कलर की बर्फ देखी या सुनी है? अब तक किसी ने नहीं देखी थी, लेकिन एक जगह है जहां जम कर नारंगी रंग की बर्फ गिर रही है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर रूस के सोची शहर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें सफेद की जगह ऑरेंज बर्फ बिछी हुई दिख रही है।
Social media flooded with pictures of orange snow in eastern europe and russia
orange snowfall
रंगीन बर्फ का ये अनोखा नजारा रूस, बुल्गारिया, यूक्रेन, रोमानिया और माल्दोवा के आसपास दिख रहा है। रूस के सोच्ची शहर के निकट रिजॉर्ट में स्की करने वाले और स्नोबोर्डिंग करने वाले लोग इस नजारें की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। 
Social media flooded with pictures of orange snow in eastern europe and russia
orange snowfall
ऑरेंज कलर की बर्फ को लेकर  मौसमविज्ञानियों का मानना है कि ऐसा सहारा मरुस्थल से उठने वाले रेतीले तूफानों की रेत के बर्फ और बारिश के साथ मिलने से हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा नजारा पांच साल में एक बार देखने को मिलता है, लेकिन इस बार पिछले 6 महीनों में ऐसा दो बार हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Social media flooded with pictures of orange snow in eastern europe and russia
orange snowfall
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बार बर्फ में रेत का अंश सामान्य से ज्यादा है। रूस के रोसा खूतर के पहाड़ों पर रोसा खूतर स्की रिजॉर्ट पहुंचे लोग मुंह में बर्फ के साथ रेत आने की शिकायत भी कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed