{"_id":"5b3768234f1c1bb51e8b896e","slug":"see-these-funny-pictures-on-the-occasion-of-international-joke-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" इंटरनेशनल जोक डे के मौके पर देखिए मनोरंजक तस्वीरें, देखकर हो जाएंगे लोटपोट ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इंटरनेशनल जोक डे के मौके पर देखिए मनोरंजक तस्वीरें, देखकर हो जाएंगे लोटपोट
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 01 Jul 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
international joke day
किसी भी मैसेज को अगर आप तस्वीरों के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं तो यह सबसे ज्यादा प्रभावी होता है। इसलिए तो एक तस्वीर को 1000 शब्दों के बराबर कहा जाता है। लेकिन अगर बात हो सबसे मनोरंजक तस्वीरों की तो फिर...?
cold drink
1. आपने अक्सर लोगों को एक-दूसरे पर बोतल खोलकर मजाकिया अंदाज में पेय गिराते हुए तो खूब देखा होगा लेकिन ऐसा शायद ही देखा होगा जो आपको इस तस्वीर में देखने को मिल रहा है। इस सटीक पल को कैप्चर करना वास्तव में कितना मुश्किल रहा होगा।
dog after see meat
2. इसे कहते हैं कुत्ते का ललचाना। तस्वीर में यह कुत्ता एक मीट शॉप पर खड़ा है और मांस देखकर ललचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bird on camera
3. इस तस्वीर में एक लड़की बचाए गए एक चीड़िया बच्चे के साथ सेल्फी लेने जा रही थी कि तभी वह उड़कर कैमरे मुंह पर चली गई। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह इस तस्वीर में से ही बाहर निकल आएगी।
विज्ञापन
couple weird pic
4. इस तस्वीर में आपको एक कपल के साथ अजीब से चेहरे में एक लड़की भी नजर आ रही होगी। लेकिन अगर हम कहें कि तस्वीर में नजर आ रही दो लड़कियां अलग-अलग नहीं बल्कि एक है तो आपको यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। जी हां, ये एक ही लड़की है। दरअसल हुआ ये कि जब यह कपल तस्वीर ले रहा था तो अचानक लड़की को छींक आती है और वो अपना सिर साइड करके छींकने लगती है। बस इसी मौके पर लड़की का सिर शेक होते हुए यह तस्वीर खिंच जाती है जो देखने में ऐसी दिखाई दे रही है जैसे कि कपल के साथ कोई लड़की अजीब सा मुंह बनाकर आ खड़ी हुई है।