इस स्कूल में कुल 1070 बच्चे पढ़ते हैं। लेकिन इस स्कूल की खासियत है कि यहां 28 जुड़वां बच्चों के जोड़े भी हैं। ये अनोखा स्कूल भारत में ही है।
जुड़वा बच्चों का अनोखा स्कूल!
इस स्कूल का नाम कैम्फॉर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल है। ये आंध्र प्रदेश के चित्तूर में है। स्कूल में चार से लेकर सोहल साल तक के बच्चे हैं।
जुड़वा बच्चों का अनोखा स्कूल!
बात हैरान करने वाली है कि यहां दस जुड़वां लड़कियों का जोड़ा पढ़ता है, बारह जुड़वां लड़कों का और बाकी बच्चे सामान्य हैं।
जुड़वा बच्चों का अनोखा स्कूल!
स्कूल में टीचरों को कई बार बच्चों को पढ़ाने में दिक्कत भी आ जाती है। उन्हें कई बार बच्चों को चीजें अलग-अलग समझाना पड़ता है। वहीं टीचर बच्चों की पहचान में गलतफहमी का भी शिकार हो जाते हैं।
जुड़वा बच्चों का अनोखा स्कूल!
स्कूल के प्रवक्ता सी महेश का कहना है कि स्कूल ने सोच-समझकर जुड़वां बच्चों को एडमिशन देने की नहीं सोची थी। पर अपनेआप ये स्कूल की खासियत बन गई।