फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप के बाद आरोपी ने हाथ में लिया गंगाजल, फिर लड़की से करवाया ये काम

Sat, 14 Apr 2018 01:08 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
Rape with young girl then sworn not to tell anyone
rape
मध्यप्रदेश में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक ने क्रिया के नाम पर ऐसा कांड कर दिया कि सुनकर दंग रह जाएंगे। तांत्रिक ने एक युवती संग दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया और उसके बाद पीड़िता को गंगाजल की कसम खिलाकर किसी को न बताने की बात कही। फिलहाल, आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Rape with young girl then sworn not to tell anyone
rape
धार जिले के धरमपुरी में युवती बचपन से ही मामा घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है। उसके मामा को अपेंडिक्स की बीमारी थी, लेकिन इलाज के बाद मामा की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। अक्सर वह बीमार रहने लगे थे। मामा के इलाज के लिए युवती ने झाड़ फूंक व तंत्र विद्या का सहारा लिया। लेकिन उसे क्या पता था कि उसके साथ ये घिनौनी वारदात होगी। 


 
Rape with young girl then sworn not to tell anyone
tantrik
एक रिपोर्ट के मुताबिक युवती ने तंत्र विद्या के नाम पर इलाज करने वाले तांत्रिक फारुख उर्फ दौलत पटेल (50) से संपर्क किया। फिर मामा ने 17 फरवरी को 2017 को तांत्रिक फारुख को घर बुलाया। तांत्रिक ने अपनी विद्या के जरिए मामा को ठीक करने का दावा किया। युवती के मामा के सामने ही वह तंत्र विद्या का ढोंग करने लगा और युवती को अपने साथ एक कमरे में ले गया। जहां तांत्रिक आरोपी फारुख ने युवती के सामने कंकू, चावल व दीपक जलाया और लाल कपड़े में बैठाकर उसकी पूजा की। इसके बाद जो हुआ वह बेहद चौंकाने वाला है...
विज्ञापन
विज्ञापन
Rape with young girl then sworn not to tell anyone
jail
जी हां, तांत्रिक ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम देने के बाद घटना के बारे में बताने पर कहा कि अगर किसी के बताया तो अनर्थ हो जाएगा। उसने युवती के हाथ में गंगाजल देकर सौगंध दिलाई की वह घटना के बारे में किसी को नहीं बताएगी। मामा की तबीयत ठीक नहीं हुई तो मामा ने फिर 10 अप्रैल को फारुख को अपने घर बुलाया। फारुख पटेल फिर युवती को कमरे में ले गया और तांत्रिक विद्या का बहाना बनाया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती मौका पाकर घर से बाहर निकली और तांत्रिक की करतूत के बारे में परिजनों को बताया, जिस पर परिजन युवती को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी फारुख पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
Rape with young girl then sworn not to tell anyone
tantrik
तांत्रिक ने युवती को डराने व धमकाने के लिए घटना के बाद उसके हाथों में गंगाजल देकर कसम दिलाई कि वह घटना के बार में किसी को नहीं बताए। तांत्रिक ने युवती के सामने तंत्र क्रिया कर युवती को डराया था कि अगर वह अपनी साथ हुई घटना के जानकारी किसी को देगी तो उसके परिवार में किसी की मौत हो जाएगी। इसी डर से युवती चुप रह गई और अपने साथ हुई इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन जब आरोपी ने एक बार फिर उस घटना को अंजाम देने का प्रयास किया तो युवती ने हिम्मत दिखाई और उसके चुंगल से निकलकर अपने घर वालों को तांत्रिक की करतूत के बारे में बता दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed