भारत में शादी के बंधन को सात जन्मों का साथ माना जाता है वहीं एक ऐसा इलाका है जहां पर महिला के प्रेग्नेंट होते ही पति दूसरी औरत से शादी कर लेता है।यह बात जितनी अजीब है उसके पीछे की वजह उससे ज्यादा चौंकाने वाली हैं।
दिलचस्प बात यह है कि शादी करने से पहले लड़की को भी पता होता है कि एक न एक दिन उसका पति दूसरी शादी कर लेगा। यह रिवाज राजस्थान के बाड़मेर जिले में देरासर गांव में अब भी जारी है और कई साल से लोग इसको निभाते चले आ रहे हैं।
इस गांव में पत्नी के गर्भवती होते ही पति दूसरी लड़की से शादी कर लेता है। जितना यह रिवाज अजीब है उसके पीछे की वजह उतनी ही हैरान करने वाली हैं। कहा जाता है कि इस इलाके में पानी की बहुत किल्लत रहती है ऐसे में लड़कियों को बचपन से ही मीलों चलकर पानी ढोकर लाना सिखाया जाता है।
गर्भवती महिला का पानी लाना खतरनाक होता है ऐसे में पत्नी के प्रेग्नेंट होते ही पुरुष दूसरी शादी कर लेते हैं, ताकि पानी लाने की जिम्मेदारी दूसरी पत्नी उठाए और पहली पत्नी का ख्याल रखें। भारत में ऐसे कई इलाके हैं जहां पर बहुविवाह की प्रथा है और देरासर गांव भी उन्हीं में से एक है।
सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र में भी कई गावों में पानी की किल्लत की वजह से यह प्रथा आज भी जिंदा है। यहां तक कि कई जगह ऐसी पत्नियों को 'वाटर वाइव्स' कहकर भी बुलाया जाता है।