साउथ की एक एक्ट्रेस को एक ही दिन में पूरा हिंदुस्तान जान गया, यह सोशल मीडिया की ताकत को ही बयां करता है। सोशल मीडिया पर 'प्रिया प्रकाश वारियर' नाम अब जाना पहचाना हो गया है। इस लड़की के आंख मारने के अंदाज ने ही इसे इतना पॉपुलर किया है।
लेकिन सबसे खास बात यह है कि इस लड़की की अदा के कायल देशभर के युवा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई जानीमानी हस्तियां भी हो गई हैं। जानिए किस तरह यह हस्तियां प्रिया प्रकाश की अदा पर फिसल गईं...
नेशनल क्रश बनी प्रिया प्रकाश वारियर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ देखी जा सकती है। इन तस्वीरों को देखकर आपको यही लगेगा कि वाकयी बॉलीवुड की हस्तियां भी प्रिया पर फिदा हो गई है, लेकिन हम आपको बताना चाहेंगे ऐसा नहीं है।
दरअसल, ये कमाल है सोशल मीडिया ट्रोलर्स का... 'प्रिया प्रकाश वारियर' के नाम पर यह तस्वीरें मीम्स के बतौर इंटरनेट पर तैर रही हैं।
इसके अलावा ट्रोलर्स ने कई वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप, सलमान खान और ना जाने किन-किन लोगों के वीडियो क्लिप्स को जोड़ा है। इन्हें देखकर आप भी हंस देंगे।