फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट्रोल पंप पर मुफ्त मिलती हैं ये चीजें, इंकार किया तो लाइसेंस होगा रद्द

Sun, 12 Aug 2018 03:17 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 12 Aug 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
Petrol Pump Free Services In India You Can Not Be Denied
Petrol Pump
इमरजेंसी फोन कॉल

अगर मुफ्त में किसी भी पेट्रोल पंप से इमरजेंसी फोन कॉल कर सकते हैं। आप चाहें अपने किसी परिचित को कॉल करें या सड़क हादसे के पीड़ित व्यक्ति के परिजन को कॉल करना हो, तो आप किसी भी पेट्रोल पंप से कॉल कर सकते हैं। तो अब अगर आपको बीच रास्ते किसी को जरूरी कॉल करनी है, मदद मांगनी है तो आप पेट्रोल पंप पर जा सकते हैं। 

Petrol Pump Free Services In India You Can Not Be Denied
First Aid Kit
फर्स्ट एड किट

सड़का हादसा कहीं भी हो सकता है-चौराहे पर या हाईवे पर। अगर आप किसी सड़क हादसे के पीड़ित की मदद करना चाहते हैं तो सीधे नजदीकी पेट्रोल पंप पहुंचें और फर्स्ट एड किट मांगे। पेट्रोल पंप के कर्मियों की यह जिम्मेदारी होती है कि वे नियमित तौर पर किट को अपडेट करते रहें और एक्सपाइरी दवाइयों को किट से निकाल दें। 

Petrol Pump Free Services In India You Can Not Be Denied
Toilet
शौचालय

हर पेट्रोल पंप पर शौचालय अनिवार्य है। उनका इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई पैसे भी नहीं चुकाने होंगे। ये भी जरूरी नहीं कि शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए आपको पंप से कोई वस्तु खरीदनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Petrol Pump Free Services In India You Can Not Be Denied
Petrol Pump
टायर की हवा

बिना एक पैसा खर्च किए आप पेट्रोल पंप पर जाकर गाड़ी के चक्कों में हवा भरवा सकते हैं। भले ही आपने उस पेट्रोल पंप से फ्यूल लिया हो या नहीं, फिर भी आप मुफ्त में हवा भरवा सकते हैं। अगर आप से पैसा मांगा जाता है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Petrol Pump Free Services In India You Can Not Be Denied
water in petrol
क्वॉलिटी टेस्ट

अगर आपको फ्यूल की गुणवत्ता को लेकर संदेह है तो आप फिल्टर पेपर टेस्ट की मांग कर सकते हैं। इस टेस्ट के लिए आपसे कोई पैसे भी नहीं लिए जाएंगे। अगर आपको  फ्यूल की मात्रा को लेकर भी शक हो तो आप क्वांटिटी टेस्ट की मांग कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed