{"_id":"56e7f7ad4f1c1b6a358b456d","slug":"people-with-strongest-body-parts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन मजबूत लोगों का हैरतअंगेज हुनर देखेंगे तो होश उड़ जाएंगे","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इन मजबूत लोगों का हैरतअंगेज हुनर देखेंगे तो होश उड़ जाएंगे
Tue, 15 Mar 2016 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 Mar 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : oddee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में ऐसे ऐसे लोग हैं कि आप सोच भी नहीं सकते। सिर्फ अपनी आंखों या उंगली के सहारे क्या क्या कर दिखाते हैं। जैसे कि दुनिया की सबसे मजबूत आईलिड यानी पलकें किसी के पास हैं तो वे हैं सॉन्ग ताओ। कुंग फू मास्टर सॉन्ग सिर्फ अपनी आंखों के बलबूते कई भारी बाल्टियां उठा सकते हैं। वे आंखें बंद करते हैं और रस्सियों के सहारे 45 किलो तक की बाल्टियां उठा लेते हैं। उन्होंने अपने मास्टर से ये कला सीखी है जो उनसे भी ज्यादा उठा लेते थे।
2 of 6
- फोटो : oddee
सबसे मजबूत उंगली का रिकॉर्ड है फू बिंगली नाम के इउस व्यक्ति के पास। ये भी पेशे से कुंग फू मास्टर हैं। ये 7 साल की उम्र से ही मार्शियल आर्ट्स सीख रहे हैं और 32 की उम्र तक आते आते उन्होंने अपनी तर्जनी के सहारे उल्टा खड़े होने की कला भी विकसित कर ली।
असाधारण हुनर वाले लोग
3 of 6
ये हैं रूस की रहने वाली ताटियाता कोजहेनिकोवा। इनकी वजाइना दुनिया की सबसे मजबूत वजाइना है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपनी वजाइना के सहारे 14 किलो का वजन उठा कर रिकॉर्ड सेट किया है। ये 15 साल से भी ज्यादा से इसी कला का अभ्यास कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
असाधारण हुनर वाले लोग
4 of 6
- फोटो : oddee
इसे दुनिया का सबसे छोटा और मजबूत बच्चा कहा जाता है। इसका नाम है रूसावेल्ट पार्क जो दिखने में किसी मामूली बच्चे जैसा ही लगेगा लेकिन इसकी शक्ति की आप कल्पना भी नहीं कर सकते। ये महज तीन साल की उम्र में ही बड़े आराम से 2 किलो के डम्बेल उठा लेता था। इसके पास किसी भी साधारण बच्चे के मुकाबले 40% ज्यादा मसल्स हैं।
विज्ञापन
असाधारण हुनर वाले लोग
5 of 6
70 पार कर चुकीं विनीफ्रेड प्रिस्टेल से मिल लीजिए जो दुनिया की सबसे शक्तिशाली पर दादी के नाम से मशहूर हैं। ये एक पेशेवर वेटलिफ्टर हैं और दो बार विश्व रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं। उन्होंने पहली बार 40 साल की उम्र में स्पोर्ट्स में हिस्सा लिया था। 60 की उम्र में आने के बाद से वे प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने लगीं। 68 की उम्र में उन्होंने बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट में विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्हें गठिया की शिकायत है फिर भी वे हफ्ते में तीन दिन कसरत जरूर करती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।