फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंटरनेट पर महिला ने डाली अपने पैरों की ऐसी तस्वीरें, देखते ही देखते मच गया बवाल

Thu, 16 Aug 2018 12:39 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 16 Aug 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
People Are Freaking Out Over Photos of Womans Feet
feet
इन दिनों चीन की एक महिला अपने अजीबोगरीब ब्लॉग को लेकर काफी चर्चाओं में है। यूं कह लीजिए कि इंटरनेट पर लोग इस महिला के ब्लॉग को देखने और पढ़ने के लिए पागल हुए जा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर महिला अपने ब्लॉग पर ऐसी क्या सामग्री डाल रही है जो लोग उसके लिए पागल हो रहे हैं..? 

 
Trending Videos
People Are Freaking Out Over Photos of Womans Feet
hand and feet
दरअसल, ये महिला अपने ब्लॉग पर अपनें पैरों की तस्वीरों को अपलोड कर रही है। महिला के पैरों की ये तस्वीरें आम लोगों के पैरों की तरह नहीं है। दरअसल, इस महिला के पैरों की तस्वीरों को देखते ही आप भी ये आसानी से समझ सकते हैं कि उसके पैर साधारण लोगों से बिलकुल अलग दिखाई देते हैं। कथित तौर पर, ताइवान के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही महिला ने अपने पैर और हाथों के अंगुलियों की तस्वीरें चीनी भाषा में विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बने ब्लॉग (Dcard) डीकार्ड पर पोस्ट की हैं।

 
People Are Freaking Out Over Photos of Womans Feet
feet
बताया जा रहा है कि इस महिला के पैरों की उंगली औसत पैर की उंगलियों से कहीं अधिक लंबी है। सबसे लंबी उसके दाएं पैर की उंगलियां हैं। उंगलियों की लंबाई तकरीबन पांच सेंटीमीटर बताई जाती है। इतनी लंबी हाथों की उंगलिया होती हैं। इस अज्ञात महिला ने अपने पैरों की असामान्य तस्वीरों के साथ कुछ अजीब बातें भी लिखी हैं। उसने लिखा "बचपन से, जब भी मैंने फ्लिप फ्लॉप पहना तो लोगों का ध्यान अपने आप उसकी ओर चला जाता है जैसे कि वो एक पशु है। यहां तक कि कुछ लोग तो पेड़ पर चढ़ने के लिए अपने "चार हाथ" का इस्तेमाल करने जैसी बातें तक कह देते थे।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
People Are Freaking Out Over Photos of Womans Feet
feet
इस महिला के बारे में जानने के लिए लोगों में जिज्ञासा बढ़ती जा रही है। यह अपने आप में कुदरत का एक करिश्मा ही है। महिला के हाथ और पैर की अंगुलियां एक जैसी हैं। महिला का कहना है कि उसके पास ग्रीक पैर हैं क्योंकि उसके पैर की दूसरी अंगुली उसके अंगूठे से बड़ी हैं और वो मानती है कि यह सुंदरता की निशानी है। 
विज्ञापन
People Are Freaking Out Over Photos of Womans Feet
feet
उसने यह भी बताया कि उसके माता-पिता के पैर की अंगुलियां भी लंबी हैं। महिला ने पोस्ट में लिखा है कि "जब मैं छोटी थी, मैंने सोचा कि मेरे पैरों की उंगलियां सामान्य पैरों जैसी ही हैं। जब मैंने पहली बार अन्य लोगों के पैर की उंगलियों को देखा, तब मुझे अहसास हुआ कि सामान्य पैरों की उंगलियां छोटी हैं और मेरी बड़ी।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed