फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉस से परेशान होकर मांग ली दो साल की छुट्टी, लिखी ऐसी बात कि चिट्ठी हो गयी वायरल

Wed, 29 Aug 2018 11:20 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
Pakistan railway official leave application for 730 days is viral due to this reason
Pakistan Railway

पिछले दिनों एक लीव एप्लिकेशन वायरल हुई थी जिसमें एक कांस्टेबल ने हफ्तेभर की छुट्टी मांगी क्योंकि उसके सपने में शिव जी आते हैं। पिछले साल छत्तीसगढ़ के रेलवे कर्मी का लीव एप्लिकेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना क्योंकि उसने चिकेन खाने के लिए एक हफ्ते की छुट्टी मांगी थी। अब एक और शख्स अपनी छुट्टी की अर्जी की वजह से सुर्खियों में है।

Pakistan railway official leave application for 730 days is viral due to this reason
Pakistan Railway

पाकिस्तान में एक रेलवे अधिकारी ने दो साल की छुट्टी मांगी है। इसके लिए उसने जो कारण बताया और जो शर्त रखी, वह हैरान करने वाली है। अधिकारी का कहना है कि वह अपने 'नए बॉस' के गैर-पेशेवर रवैये और बुरी तहजीब से परेशान होकर छुट्टी पर जाना चाहता है।

Pakistan railway official leave application for 730 days is viral due to this reason
Sheikh Rasheed

पाकिस्तान रेलवे में बतौर चीफ कमर्शियल मैनेजर कार्यरत मोहम्मद हनीफ गुल ने यह भी मांग की है कि 730 दिन के अवकाश के बावजूद उसे तनख्वाह मिलती रही। हनीफ गुल ने जिस नए बॉस का जिक्र अपने लीव एप्लिकेशन में किया है वह कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के रेल मंत्री  शेख रशीद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan railway official leave application for 730 days is viral due to this reason
Sheikh Rasheed

रेलवे चेयरमैन को लिखी चिट्ठी में हनीफ गुल ने लिखा, 'नए मंत्री का रवैया गैर पेशेवर है और उनमें तहजीब नहीं है। पाकिस्तान सिविल सर्विसेज का सम्मानिक सदस्य होने के नाते मेरा उनके अधीन काम करना मुमकिन नहीं। मंत्री के पास उन लोगों की टीम के साथ काम करने का अधिकार है जिनका नजरिया उनसे मेल खाता है।'

विज्ञापन
Pakistan railway official leave application for 730 days is viral due to this reason
Pakistan Railway
बता दें कि पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार बनने के बाद शेख रशीद ने 20 अगस्त को रेल मंत्री का कार्यभार संभाला था। पढ़ें, वह चिट्ठी जो काफी वायरल हो रही है...


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed