पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) हाल ही में विवादों में घिरा था जब पेरिस एयरपोर्ट पर एसी फेल होने की वजह से बच्चा बेहोश हो गया और यात्रियों ने फ्लाइट का दरवाजा खोलने के लिए हंगामा किया। अब एक और गलत वजह से यह एयरलाइंस कंपनी चर्चा में है। इस बार वजह बना है किकी चैलेंज
पाकिस्तानी झंडा लेकर विदेशी महिला ने किया KiKi चैलेंज, वीडियो पर मचा बवाल
विमानन कंपनी ने किकी चैलेंज को आधार बनाते हुए अपना एक प्रमोश्नल वीडियो तैयार करवाया था। उन्हें उम्मीद थी कि उस क्लिप के रिलीज होते ही, कंपनी को लोगों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिलेगा। मगर हुआ इसके ठीक उलट। लोग अब ना सिर्फ कंपनी को कोस रहे हैं बल्कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने का भी आरोप लग गया है।
#pakistan loves the #KikiChallenge :) Eva you made history pic.twitter.com/gfsuIxJS7L
— FK (@faisalkapadia) August 13, 2018
पीआईए ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'इवा जुबेक दुनियाभर की यात्रा कर रही हैं, लेकिन अब उनका दिल पाकिस्तान में बस गया है। वह पाकिस्तानी एयरलाइंस पीआईए को एक्सप्लोर कर रही हैं। वह स्वंतत्रता दिवस का जश्न उस शैली में मना रही हैं, जो दुनिया में इससे पहले कभी नहीं करने की कोशिश की गई।'
हालांकि, लोगों का कहना है कि इस तरह झंडा बांध डांस करके महिला ने देश का अपमान किया है। वहीं, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) ने बाद में कहा कि इस महिला ने न सिर्फ पाकिस्तानी झंडे का अपमान किया, बल्कि राष्ट्रीय एयरलाइंस के सुरक्षा कोड का भी उल्लंघन किया है। नैब के प्रवक्ता ने डॉन न्यूज से कहा, ‘हम जानना चाहते हैं कि किसने इस महिला को खाली विमान के अंदर जाने दिया और हवाईअड्डे पर डांस करने दिया।’ नैब जल्द कंपनी को नोटिस भेजकर जवाब मांगने की तैयारी में है।