{"_id":"5ab1119e4f1c1ba6768b6909","slug":"ola-taxi-gets-booked-from-bengaluru-to-korea","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हवा में तैरती ओला की टैक्सी पहुंचा देगी आपको कोरिया, यकीन न हो तो पढ़ें ये अजीबोगरीब मामला","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
हवा में तैरती ओला की टैक्सी पहुंचा देगी आपको कोरिया, यकीन न हो तो पढ़ें ये अजीबोगरीब मामला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
ola cab
क्या हाल हो अगर ओला की टैक्सी आपको हवा में उड़ाकर परदेस ले जाए? आप इसे मजाक समझ रहे हैं लेकिन ओला ने ये सेवा हाल ही में अपने एक कस्टमर को दी।
Trending Videos
ola cab
जी हां, ओला की एक टैक्सी बेंगलुरु से कोरिया तक के लिए बुकिंग की गई। मजे की बात देखिए कैब बुक भी हो गई और कंपनी की और से इसका भाड़ा भी तुरंत युवक के मोबाइल पर भेज दिया गया।
ola cab
एक रिपोर्ट की मानें तो बेंगलुरु के रहने वाले रोहित मेनाडा ने मजाक-मजाक में नॉर्थ कोरिया की यात्रा के लिए ओला कैब बुक किया। इस पर ओला कैब बुक भी हो गई युवक के मोबाइल पर बुकिंग की डिटेल और ड्राइवर का नाम भी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
korea
हैरत की बात ये है कि रोहित को इस कैब का शेड्यूल डिटेल भी मिल गया और ड्राइवर का नाम भी आ गया। इतना ही नहीं इसके लिए भारी भरकम बिल भी शो कर दिया गया। 10 रुपए पर किलोमीटर के हिसाब से 1.49 लाख से ज्यादा का बिल भी शो करने लगा।
विज्ञापन
ola cab
रोहित ने तुरंत ही इस बिल का स्क्रीनशॉट लिया और ट्विटर पर ओला को टैग करते हुए पोस्ट कर दिया। इसके बाद कंपनी ने तत्काल जवाब देते हुए लिखा कि ऐप गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है। गलती के लिए खेद है। कृपया अपना फोन रीस्टार्ट करें और फिर से कोशिश करें। अब युवक द्वारा शेयर ओला को टैग किया यह स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।