फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां किराए पर ले सकते हैं एयरपोर्ट, रेट कार्ड पढ़कर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

Thu, 12 Jul 2018 09:51 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
Now vadodara airport available to use on rent
airport
यह सुनकर आपको शायद थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन ये हकीकत है। दरअसल, अब से आपको किराए पर वो चीज भी मिल जाएगी जिसकी आप कल्पना तक नहीं कर सकते। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं एयरपोर्ट की...सुनकर झटका लगा होगा। अब अगले साल फरवरी से आपको एयरपोर्ट भी किराए पर मिल जाएगा। यहां शादी समारोह के लिए अभी से टर्मिनल को बुक भी कर लिया गया है।


 
Now vadodara airport available to use on rent
vadodara airport
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि तकरीबन 2 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत आने वाले इसी टर्मिनल को अब किराए पर देने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए अथॉरिटी ने पुराने टर्मिनल को लाल ईंट से डिजाइन किया है।
Now vadodara airport available to use on rent
vadodara airport
इस पुराने टर्मिनल को अब से पहले बॉलीवुड की फिल्मों में शूटिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। बीते सप्ताह ही एक्टर जॉन अब्राहम और जैकी श्रॉफ फिल्म 'रॉ' की शूटिंग के लिए यहां पहुंचे थे। अगले साल फरवरी में शादी समारोह के लिए भी टर्मिनल को बुक किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि इमारत को ध्वस्त करने की प्रक्रिया तैयार की गई है। हालांकि जब तक ये प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक इमारत का इस्तेमाल किया जाता रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Now vadodara airport available to use on rent
airport
फिलहाल, पुराने टर्मिनल के अंदर चार जगहों को किराए पर देने का निर्णय लिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी केंद्र सरकार द्वारा इस टर्मिनल को ध्वस्त करने के प्रस्ताव को हरी झंडी देने का इंतजार कर रही है। दरअसल, पुराने टर्मिनल का डिजाइन ऑपरेशनल एरिया के आड़े आ रहा था जबकि नियमों के मुताबिक रनवे के आसपास 150 मीटर की दूरी तक एरिया अवरोध मुक्त होना चाहिए। इस चलते ही टर्मिनल ध्वस्त करने का फैसला लिया गया है।  

 
विज्ञापन
Now vadodara airport available to use on rent
airport
कुछ विभागों से परमिशन मिलना अभी बाकी है। माना जा रहा है कि इन सब प्रक्रियाओं के पूरा होने तक इमारत को ध्वस्त होने में दो साल का समय लगेगा। तब तक इसे किराए के लिए इस्तेमाल किए जाने के लिए सोचा गया। टर्मिनल को ध्वस्त करने का ठेका देने से पहले इसका मूल्यांकन किया जाएगा। तब तक इस परिसर का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed