सोशल मीडिया पर आजकल महिलाओं के हाथों पर इस निशान की फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। अगर किसी महिला के हाथों पर ये गहरा काला डॉट दिखे तो ज्यादा सोचिएगा मत जल्द ही उनकी मदद कीजिए। इस निशान के दिखते ही तत्काल पुलिस को बुलाने की सलाह दी जाती है।
2 of 6
black dot campaign
- फोटो : social media
काले रंग का गहरा डॉट दिखना वास्तव में एक गंभीर बात है। यदि आप इस निशान के साथ किसी महिला को देखते हैं तो आपको तुरंत 911 पर कॉल करके आपातकालीन सहायता को बुलाना चाहिए क्योंकि यह उस महिला की जरूरत है।आपको बता दें कि काला डॉट इशारा करता है कि वह किसी समस्या में है और उसको आपकी तत्काल सहायता की जरूरत है।
काले गहरे डॉट का वास्तविक मतलब है कि उसके घर में उसका अपमान होता है और वह पुलिस को फोन भी नहीं कर सकती, क्योंकि उसे देखा और नियंत्रित किया जा रहा है, जिस वजह से वो किसी को चाहकर भी कुछ नहीं बता सकती है। अब, यह रिपोर्ट करने के लिए आप पर निर्भर करता है कि आप उसकी मदद करते हैं या नहीं।
दरअसल अमेरिका में महिलाओं की मदद के लिए शुरू किए गए इस कैंपेन का नाम ब्लैक डॉट ही रखा गया। सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक इस बात को पहुंचाया गया कि आप भी अगर किसी महिला के हाथ में ऐसा निशान देखें तो सबसे पहले पुलिस को सूचना दें और उसकी मदद करने की कोशिश करें।
5 of 6
black dot
- फोटो : social media
ब्लैक डॉट कैंपेन अब दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। दुनियाभर में लोग इसे तेजी से शेयर कर महिलाओं की मदद कर रहे हैं, जिससे ऐसे किसी संकट या घरेलू हिंसा का शिकार महिला को बचाया जा सके। इस पोस्ट को शेयर कर आप भी महिलाओं की सुरक्षा में अपना योगदान कर सकते हैं।