फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां नौकरी पकड़ लो तो समझो जिंदगी सफल, हफ्ते में करना होगा सिर्फ चार दिन काम

Tue, 24 Jul 2018 09:48 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
New Zealand based company decide Four day work in a week
office
अगर आप नौकरी करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। इसे पढ़कर आपको भी इस कंपनी को ज्वाइन करने का मन करेगा। जी हां, वजह ही कुछ ऐसी है। अब भला कोई इंसान ऐसी जगह काम करने से कैसे मना कर सकता है जहां कर्मचारियों को हफ्ते में चार दिन ही काम करना होगा। हैरान हो गए न सुनकर..? 
New Zealand based company decide Four day work in a week
office
दरअसल, न्यूजीलैंड की एक कंपनी ने अपने यहां हफ्ते में चार दिन काम करने काम करने व तीन दिन आराम करने का फैसला किया है। यहां अब कर्मचारियों को हफ्ते में चार दिन ही काम करना होगा। तीन दिन परिवार और आराम के लिए मिलेंगे। न्यूजीलैंड की एक ट्रस्ट कंपनी ने अपने वर्किंग वीक कल्चर को स्थायी रूप से बदलने का एलान किया है। ये सभी परीक्षण के बतौर किया गया है। इस बीच कंपनी ने ट्रायल के दौरान अपने कर्मचारियों से हफ्ते में सिर्फ चार दिन काम कराया। 

 
New Zealand based company decide Four day work in a week
office
कंपनी ने मार्च 2018 में इसका एक परीक्षण शुरू किया। ट्रायल के दौरान कर्मचारियों से सिर्फ चार दिन काम कराया गया। आठ हफ्तों तक किए गए परीक्षण के नतीजे हैरान करने वाले रहे। कंपनी का नाम पर्पेचुअल गार्डियन बताया जाता है। इसके चीफ एक्जीक्यूटिव का कहना है कि इस परीक्षण के बाद चौंकाने वाले रिजल्ट सामने आए हैं। इसके बाद से 'उत्पादकता थोड़ी बेहतर हुई, तनाव का स्तर गिर गया।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Zealand based company decide Four day work in a week
office
कंपनी में 240 कर्मचारियों पर यह परीक्षण किया गया। उनसे कहा गया कि वे हर हफ्ते सिर्फ चार दिन ही काम पर आएं। इस दौरान उनकी तनख्वाह में भी कोई कटौती नहीं की गई। ये ट्रॉयल  ऑकलैंड यूनिवर्सिटी की रिसर्चरों ने की। रिसर्चरों के मुताबिक काम के घंटे घटाने से कामकाज पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा। इस फैसले के बाद से कंपनी से कंपनी में खुश रहने वाले लोगों का प्रतिशत बढ़ गया जिसके बाद से कंपनी के ग्रोथ रिपोर्ट में भी सकारात्मक बदलाव नजर आया।जहां पहले 58 प्रतिशत लोग ही कंपनी में खुश रहते थे वही अब 78 प्रतिशत लोग अब खुश रहने लगे हैं।  

 
विज्ञापन
New Zealand based company decide Four day work in a week
office
ये खबर न्यूजीलैंड के अखबार हेराल्ड में छपी है। कंपनी की ओर से जारी किए गए अधिकारिक बयान से ये साफ हो गया कि स्टाफ संतुष्ट रहने लगा और कंपनी के साथ काम जारी रखने की भावना में भी काफी इजाफा हुआ जिसका सीधा असर प्रोडक्टिविटी पर पड़ा है। कर्मचारियों ने प्रोडक्टिविटी में कोई गिरावट नहीं आने दी है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed