आज हम आपको एक ऐसे गांव की कहानी बताने जा रहे हैं जिसकी कहानी ग्रीक की उन पौराणिक कथाओं जैसी है, जहां पहाड़ियों के बीच एक छोटा-सा गांव हैं और यहां रहने वाली खूबसूरत महिलाओं को एक अदद प्यार की तलाश है। करीब-करीब यही सच्चाई इस गांव की भी है। चलिए बताते हैं इन महिलाओं की कहानी...
यह कहानी है ब्राजील नोइवा दो कोरडेएरो कस्बे की... 600 महिलाओं वाले इस गांव में अविवाहित पुरुषों का मिलना बहुत मुश्किल है। इसी कारण यहां की अधिकतर लड़कियां कुंवारी जिंदगी जी रही है। शादी के लिए यहां की लड़कियों की तलाश अधूरी है। बता दें यहां के पुरूष काम के लिए शहरों में रह रहे हैं, जबकि पूरे गांव की जिम्मेदारी इन्हीं महिलाओं के कंधों पर है। इन्हें वह सभी काम करने पड़ते हैं जिन्हें करने के लिए किसी पुरुष जितनी शक्ति की आवश्यकता पड़ती है।
3 of 8
residents of Noiva do Cordeiro
बता दें कस्बे में ऐसी 600 महिलाएं रहती हैं। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि इनमें से ज्यादातर की उम्र 20 से 35 साल के बीच है। कस्बे में शादीशुदा मर्द है या फिर कोई रिश्तेदार। इनमें से ज्यादातर रिश्ते में इन महिलाओं के भाई लगते हैं। यहां रहने वाली हर लड़की प्यार और शादी का सपना जरूर देखती हैं, मगर इस पर भी उनकी शर्त है।
ये महिलाएं किसी भी कीमत पर इस कस्बे को छोड़कर नहीं जाना चाहती। वे चाहती हैं कि शादी के बाद भी वे अपने पति और परिवार के साथ ताउम्र यहीं रहे। यहां रहने वाली लड़कियां चाहती हैं कि शादी के बाद लड़का उनके कस्बे में आकर उन्हीं के नियम-कायदों का पालन करे।
ऐसा भी नहीं है कि इस गांव में रहने वाली प्रत्येक महिला कुंवारी बैठी है। कस्बे में कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो शादीशुदा हैं, लेकिन उनके पति और 18 साल से बड़े बेटे काम के लिए कस्बे से दूर शहर में रहते हैं। इस चलते यहां खेती-किसानी से लेकर बाकी सभी काम कस्बे की महिलाएं ही संभालती हैं।