फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहस्यमयी गड्ढे से 47 साल से निकल रही है भयंकर आग, लोग कहते हैं 'नर्क का द्वार'

Tue, 25 Dec 2018 02:15 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Tue, 25 Dec 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
Mysterious pit has been burning continuously for 47 years Scientists also concede defeat
Karakum Desert - फोटो : Social media

दुनिया में कई ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं घटती हैं, जो अपने आप में एक अजूबा होती हैं। ऐसी ही एक घटना 47 साल पहले तुर्कमेनिस्तान के काराकुम रेगिस्तान में घटी, जो अब तक लोगों के लिए एक रहस्य ही बना हुआ है। यहां एक रहस्यमयी गड्ढे से 47 साल से लगातार आग निकल रही है। लोग इसे नर्क का द्वार कहते हैं।

Mysterious pit has been burning continuously for 47 years Scientists also concede defeat
Karakum Desert - फोटो : Social media

दरअसल, 70 के दशक में सोवियत यूनियन दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश हुआ करता था। साल 1971 में यहां के वैज्ञानिकों का एक दल प्राकृतिक गैस की खोज में तुर्कमेनिस्तान के काराकुम रेगिस्तान पहुंचा और वहां पर एक गड्ढा खोदा गया। गड्ढे के आसपास बड़ी-बड़ी मशीनें लगाई गईं और जमीन के अंदर खुदाई शुरू की गई, लेकिन एक दिन अचानक जमीन का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे धंस गया और उससे एक बड़े गड्ढे का निर्माण हुआ।

Mysterious pit has been burning continuously for 47 years Scientists also concede defeat
Karakum Desert - फोटो : Social media

जमीन धंसने के बाद जिस बड़े गड्ढे का निर्माण हुआ, वो 130 फीट चौड़ा और 60 फीट गहरा था। इस गड्ढे से लगातार मिथेन गैस निकल रही थी। इसके बाद वैज्ञानिकों ने सोचा कि इस गैस को जला दिया जाए तो कुछ दिनों बाद अपने आप ये गैस खत्म हो जाएगी और आग बुझ जाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ये गैस आजतक बिना बुझे जल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious pit has been burning continuously for 47 years Scientists also concede defeat
Karakum Desert - फोटो : Social media

इस रहस्यमयी गड्ढे से ऐसी भयानक आग की लपटें निकलती हैं कि लोग देखकर डर जाते हैं। यहां तक कि वैज्ञानिकों की भी इस गड्ढे के अंदर जाने की हिम्मत नहीं होती है। यही कारण है कि आसपास के गावों में रहने वाले लोग इसे नर्क का द्वार कहते हैं। उनका मानना है कि नर्क में भी ऐसी ही आग की लपटें होती हैं। 

विज्ञापन
Mysterious pit has been burning continuously for 47 years Scientists also concede defeat
Karakum Desert - फोटो : Social media

तुर्कमेनिस्तान की सरकार ने इस गड्ढे को भरने की कई बार कोशिश की, लेकिन हर बार उन्हें नाकामी ही हाथ लगी। हालांकि अब ये जगह एक पर्यटक स्थल बन चुकी है। यहां दूर-दूर से लोग इस रहस्यमयी गड्ढे को देखने आते हैं। इस जगह से आज भी मिथेन गैस की बदबू आती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed