{"_id":"5aa3c52e4f1c1bbf758b49ec","slug":"mysterious-bag-found-containing-with-fifty-four-scary-human-hands-discovered","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शख्स को नदी किनारे पड़ा मिला बैग, खोलकर देखा तो मिले 52 कटे हुए हाथ ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
शख्स को नदी किनारे पड़ा मिला बैग, खोलकर देखा तो मिले 52 कटे हुए हाथ
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Mar 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको नदी किनारे कोई संदिग्ध बैग मिले तो आप क्या करेंगे..? शायद आपका जवाब होगा कि पुलिस को जानकारी देंगे। हकीकत यह है कि ज्यादातर लोग खुद ही पुलिस का काम करने लगते हैं। जी हां, जब कोई संदिग्ध बैग मिलता है तो लोग उसे खुद ही खोलकर देखने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही इस शख्स ने किया और फिर देखिए क्या हुआ इसके साथ..?
demo
रूस में एक नदी किनारे इस शख्स को एक बैग पड़ा मिला। यह नदी Khabarovsk शहर के पास है। जब उसने यह बैग खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसके अंदर 54 कटे हुए इंसानी हाथ थे। यह देखकर वह बुरी तरह घबरा गया।
demo
सिर्फ इतना ही नहीं, जब यह खबर इलाके के लोगों को पता चली तो वहां दहशत का माहौल बन गया। सबके मन में यही सवाल है कि आखिर ये हाथ कहां से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
एक रिपोर्ट के मुताबिक अमूर नदी के पास जहां ये हाथ मिले हैं, वो जाना-माना फिशिंग स्पॉट है। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि अब तक यहां किसी अनहोनी के सबूत नहीं मिले है।
विज्ञापन
demo
पुलिस के लिए गुत्थी बन चुका यह मामला बेहद पेचीदा जान पड़ता है। इस मामले में पुलिस ने जहां से जांच शुरू की थी अभी तक उसके आगे नहीं बढ़ पाई है। ये किसके हाथ हैं और इन्हें किसने और क्यों काटा है यह अब भी सवाल बना है। फिलहाल, पुलिस इन हाथों को जब्त कर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भेज चुकी है। अब ये उम्मीद की जा रही है कि शायद इनके फिंगरप्रिंट्स से इनकी पहचान हो सके।