फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 युवतियों को फांस शादी रचा लूट चुका था ये शख्स, जानिए शातिर दूल्हे की दिलचस्प कहानी

Tue, 31 Jul 2018 12:32 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 31 Jul 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
mumbai police arrested a fraud groom who con bride in matrimonial sites

मुंबई पुलिस ने एक 'लूटेरा दूल्हे' को गिरफ्तार किया है। विक्रोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय शौर्य कई मैट्रिमोनियल साइट्स पर अलग-अलग 7 नाम से अपनी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों को फंसाता था। सिर्फ इतना ही नहीं इसके बाद वह फर्जी शादी रचाकर अपनी पत्नी के घर में मौजूद सारा सामान और कैश लेकर फरार हो जाता था। पिछले दिनों 32 वर्षीय एक महिला ने इस बारे में विक्रोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शौर्य को गिरफ्तार कर लिया है। 

Trending Videos
mumbai police arrested a fraud groom who con bride in matrimonial sites

पुलिस की पूछताछ में पहले तो शौर्य घबरा गया और उसने कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शौर्य ने कबूल किया कि उसने महिला से शादी रचाने के बाद उसकी दुकान से 2 लाख रुपये की चोरी की थी और फरार हो गया था।

mumbai police arrested a fraud groom who con bride in matrimonial sites
wedding

पुलिस की पूछताछ में शौर्य ने बताया कि वर्ष 2010 में उसकी पहली शादी हो चुकी थी। उसका एक पांच साल का बेटा भी है। हालांकि वह पत्नी को बताए बिना मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए महिलाओं को फंसाने का काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mumbai police arrested a fraud groom who con bride in matrimonial sites
wedding

महिला के फंस जाने के बाद वह फर्जी शादी रचाकर महिला के घर रुकने का नाटक करता था। इसके बाद महिला के घर से सामान लेकर फरार हो जाता था। मुंबई पुलिस उसे काफी दिनों से ढूंढ रही थी। पुलिस ने उसका नाम 'लूटेरा दूल्हा' भी रख दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed