बीमारी से ये मां इतनी परेशान थी कि चाहते हुए भी अपने बच्चे को दूध नहीं पिला सकती थी। रोते बच्चे को देख इस मां ने फेसबुक पर लोगों से अनोखी मदद मांगी।
फेसबुक पर मिली मदद
ये हैरान करने वाला मामला ब्रिटेन के ट्रूरो से आया है। रॉयल कॉर्नवॉल अस्पताल में भर्ती 26 साल की रॉन्जा वीडनबैक काफी बीमार थी।
फेसबुक पर मिली मदद
डॉक्टरों ने उन्हें तेज असरकारक दवाइयों पर रखा था। इतनी दवाई लेने के बाद वो अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड करवाने के लायक नहीं बची थी।
फेसबुक पर मिली मदद
ऐसे में उन्होंने फेसबुक पर 'ब्रेस्टफीडिंग यमी ममीज' ग्रुप को ज्वाइन किया और वहां अपनी दिक्कत स्टेटस के रूप में डाला।
फेसबुक पर मिली मदद
उनकी इस दिक्कत को जानते ही उनके पास हजार ऐसी औरतों ने उनके बच्चे को दूध पिलाने की बात कही। देखते ही देखते पांच अंजान महिलाएं रॉन्जा की बेटे रियो को दूध पिलाने पहुंच गई।