फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां अनोखा रिवाज, अपनी बहू को गोद में उठाकर सास करती है डांस

Sat, 10 Mar 2018 04:38 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Mar 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
Mother in law dancing video viral on social media with daughter in law
demo
दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग रीति-रिवाज हैं। कुछ लोग बदलते समय के साथ इन्हें भूल चुके हैं तो कुछ इन्हें आज भी फॉलो करते हैं। लेकिन जो इनके बारे में नहीं जानते वे इनके बारे में सुनकर चौंक पड़ते हैं। आज हम एक ऐसी ही रोचक खबर लेकर आएं हैं जो शादी में होने वाले रिवाजों से जुड़ी है। आइए जानते हैं इसके बारे में...


 
Mother in law dancing video viral on social media with daughter in law
demo
भारतीय परंपरा के मुताबिक शादी के बाद जब दुल्हन घर आती है तो सास अपनी बहू का स्वागत आरती का थाल लेकर करती है। इसके बाद बहू की आरती उतार कर ग्रह प्रवेश कराया जाता है। लेकिन यहां तो बहू के साथ कुछ ऐसा होता जिसे जानकर आप चौंक पड़ेंगे।  

 
Mother in law dancing video viral on social media with daughter in law
demo
जी हां, सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सास अपनी बहू को गोद में उठाकर उसका स्वागत करती नजर आ रही है। सिर्फ इतना ही नहीं वह काफी देर तक बहू को गोद में उठाए रहती है। इसके बाद जो हुआ...

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother in law dancing video viral on social media with daughter in law
demo
इसके बाद जो हुआ वह काफी चौंकाने वाला है। सास अपनी बहू को गोद में लेकर इतनी खुश हो उठती है कि वह अपनी बहू को गोद में लिए ही डांस करने लगती है। ये देखकर वहां मौजूद अन्य महिलाएं घबरा जाती हैं और उसे ऐसा करने से रोकती हैं लेकिन वह नहीं मानती और अपनी खुशी जाहिर करती है। 
विज्ञापन
Mother in law dancing video viral on social media with daughter in law
demo
वीडियो के आखिर में बहू शर्माते हुए खिलखिलाकर अपनी सास के गले लग जाती है। यकीनन आपने आज से पहले बहू का ऐसा स्वागत नहीं देखा होगा। तभी तो सोशल मीडिया पर यह वीडियो कोतुहल का विषय बना है।  

हालांकि यह नहीं पता चल पाया है कि यह वीडियो कहां शूट किया गया है और यह कितना पुराना है।

देखें यूट्यूब पर शेयर किया वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed