{"_id":"5bb5f173867a556c56668cfb","slug":"mother-gave-accidentally-acid-in-drink-to-her-one-year-old-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां ने बच्ची को पिला दिया ऐसा पानी, मुंह से निकलने लगा अजीबोगरीब धुआं और फिर....","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
मां ने बच्ची को पिला दिया ऐसा पानी, मुंह से निकलने लगा अजीबोगरीब धुआं और फिर....
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
aa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में एक हैरतअंगेज मामला सामना आया है। यहां एक मां ने ऐसी गलती कर दी कि उसकी अपनी बच्ची मौत की चौखट तक जा पहुंची। ध्यान रहे आप से ऐसी भूल न हो। राजधानी बेंगलुरु में इस महिला की गलती से उसकी अपनी बच्ची आज जिंदगी की जंग लड़ने को मजबूर है।
aa
दरअसल, हुआ यूं कि मां ने गलती से अपनी बच्ची को पानी की जगह एसिड पिला दिया। वह बोतल में एकदम पानी के समान नजर आ रहा था। उसने उसे पानी समझ कर अपनी बच्ची को पिला दिया। और फिर उसके बाद जो हुआ उसे देखकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोतल में टॉयलेट साफ करने के लिए एसिड रखा था। मां ने अपनी बेटी को बिस्किट खिलाने के बाद पास में रखी बोतल उठाकर उससे दो घूंट पानी बच्ची को पिलाया।
aa
जैसे ही पानी पीने के बाद बच्ची ने चीखना शुरू किया महिला को समझ नहीं आया। बच्ची के मुंह से अचानक अजीब सा धुआं निकलने लगा। बच्ची की हालत देखते ही मां बुरी तरह घबरा गई। उसने फौरन अपनी पति को बुलाया। घटना बेंगलुरु के चिन्नापनाहल्ली इलाके की है। यहां बिहार के रहने वाले एक मजदूर दंपती अपने एक दोस्त के नए घर की पूजा में शामिल होने गया था। इस बीच जेमिनी देवी की बच्ची भूखी थी। उसने अपनी बेटी को बिस्किट खिलाया और फिर उसे प्यास लगने पर घर में रखी एक बोतल से पानी पिलाया। जैसे ही उसने बोतल से दो घूंट पानी मुंह में डाला बच्ची बिलख उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
aa
फिर बच्ची की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। उसकी सांसें उखड़ने लगी। उसके मुंह से धुआं निकलने लगा। ये सबकुछ देखकर मां बुरी तरह घबरा गई। इसके बाद दंपत्ति उसे अस्पताल ले गए जहां बच्ची को भर्ती कर लिया गया। फिलहाल बच्ची को वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टर का कहना है कि बच्ची के सांस लेने वाली नली को काफी नुकसान पहुंचा है। उसकी आंतों का ऊपरी हिस्सा ठीक होने में करीब चार हफ्ते का समय लगेगा। इसके बाद ही फूड पाइप को चौड़ा करने के लिए सर्जरी की जाएगी। बच्ची की फूड पाइप एसिड की वजह से जल कर सिकुड़ गई है। इस कारण से बच्ची को खाने पीने में भी दिकक्त हो सकती है।
विज्ञापन
aa
बच्ची के पिता जयराज का कहना है कि घर में बोतल आधी खाली रखी थी। उसमें भरा एसिड पानी की तरह दिख रहा था। इसी कारण उसकी पत्नी को धोखा हो गया और उसने पानी समझ कर बच्ची को पिला दिया। जब बच्ची ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तब जाकर हमें अपनी गलती का अहसास हुआ।