{"_id":"5b07bf9f4f1c1b8d6e8b48a1","slug":"men-not-allowed-in-kenya-village-umoja-a-female-matriarch-founded-by-rebecca-lolosoli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस गांव में रहती हैं सिर्फ महिलाएं, पुरुषों पर लगा है प्रतिबंध, वजह चौंकाने वाली","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इस गांव में रहती हैं सिर्फ महिलाएं, पुरुषों पर लगा है प्रतिबंध, वजह चौंकाने वाली
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 26 May 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Umoja
एक तरफ ऐसा कस्बा है जहां महिलाओं की शादी इसलिए नहीं हो रही क्योंकि वहां पुरुष नहीं है। वहां की महिलाएं शादी करना चाहती हैं, मगर उन्हें काबिल रिश्ते नहीं मिल रहे। वहीं दूसरी तरफ एक गांव ऐसा है जहां पुरुषों की एंट्री पर ही प्रतिबंध लगा है और वहां सिर्फ महिलाएं ही रहती हैं।
Umoja
केन्या की राजधानी नैरोबी के पास एक गांव है उमोजा। यहां कोई भी पुरुष एंट्री नहीं ले सकता। उन पर प्रतिबंध लगा है। यहां सिर्फ महिलाएं ही रहती हैं। यहां कोई भी महिला आ-जा सकती है, उनके बसने पर भी आजादी है। यहां रहने वाली महिलाएं पुरुषों को डेट भी कर सकती हैं, संबंध भी बना सकती हैं और शादी भी कर सकती हैं। मगर पुरुष गांव में आ नहीं सकते।
Umoja
1990 में रेबेका लोलोसोली नाम की महिला ने 15 महिलाओं के साथ इस गांव को बसाया था। यह गांव संभुरू नेशनल पार्क के पास स्थित है। इस गांव में वह महिलाएं रहती हैं जो घरेलू हिंसा या यौन शोषण की शिकार हैं। इनमें से ज्यादातर वैसी महिलाएं हैं जिनका ब्रिटिश सैनिकों ने रेप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Umoja
इस गांव में 16 साल से लेकर 80 साल की उम्र तक की महिलाएं रहती हैं। कई पुरुषों ने इस गांव में बसने की कोशिश की मगर यहां रहने वाली महिलाओं ने उन्हें भगा दिया। कई बार पुरुषों ने इस गांव पर हमला भी किया। वहीं कुछ इस गांव में इसलिए घुसना चाहते थे क्योंकि उनके घर की औरत भागकर इस गांव में रहने आ गई।
विज्ञापन
Umoja
जूलरी बनाकर बेचना इस गांव की रहने वाली महिलाओं का मुख्य पेशा है। यहां एक स्कूल भी खोला है जहां कोई भी बच्चा आकर पढ़ाई कर सकता है। यहां तक कि आस-पास के गांव के बच्चे भी यहां आकर पढ़ाई कर सकते हैं।