फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए रियल 'विक्की डोनर' से, महज 27 साल में बना 18 बच्चों का बाप 

Thu, 20 Dec 2018 06:21 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Thu, 20 Dec 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
Meet world most popular sperm donor Kyle Gordy
- फोटो : social media

आपको विक्की डोनर फिल्म तो याद ही होगी, जिसमें स्पर्म डोनेट कर कैसे पैसे कमाने और महिलाओं को मां बनने के सुख के बारे में बताया गया था। स्पर्म और एग डोनेशन के बढ़ते बाजार में डोनरों को किसी भी शर्त पर पहचान जाहिर ना होने की गारंटी दी जाती है। आज हम आपको रियल लाइफ के विक्की डोनर से मिलवाने जा रहे हैं जो इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

Meet world most popular sperm donor Kyle Gordy
Kyle Gordy - फोटो : Facebook

कैलिफोर्निया के 27 साल के केली गॉर्डी पिछले 7 सालों से स्पर्म डोनेट कर रहे हैं। केली गॉर्डी अब तक 18 से ज्यादा बच्चों के बाप बन चुके हैं और केली कहते हैं कि वह महिलाओं की सेवा के लिए पूरी दुनिया का भ्रमण करना चाहते हैं। केली का कहना है कि मुझे खुद का बच्चा पैदा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मुझे सबसे ज्यादा खुशी तब होती है जब मैं किसी जरूरतमंद महिला जिसे बच्चा चाहिए होता है उसकी मदद करता हूं।  

Meet world most popular sperm donor Kyle Gordy
- फोटो : Facebook

आपको बता दें कि केली को दुनिया के मशहूर स्पर्म डोनर का खिताब मिलने के बाद इनकी मार्केट में डिमांड काफी बढ़ गई है। केली ने 4 साल पहले बाकायदा फेसबुक पर भी अपना विज्ञापन डाला था। केली ने कहा मैं बहुत खुश हूं कि आज मैं दुनिया भर में स्पर्म डोनर के रूप में मशहूर हूं। हर महीने 100 से ज्यादा लोग मुझसे संपर्क करना चाहते हैं। केली ने बताया कि हालांकि मैं पूरे महीने में सिर्फ 4 से 5 लोगों की ही मदद कर पाता हूं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meet world most popular sperm donor Kyle Gordy

आपको जानकर हैरानी होगी कि केली ने 18 साल से लेकर 42 साल की महिला तक को स्पर्म डोनेट किया है। कुछ महिलाएं मेडिकल साइंस के जरिए तो कुछ शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती हुई हैं। केली का कहना है कि उन्हें गर्लफ्रैंड बनाने का कोई दबाव नहीं है क्योंकि वह अपने काम से बेहद खुश है। केली बताते हैं कि अगर कोई मेरी सेवा चाहता है तो मैं नार्थ कोरिया और वॉर जोन को छोड़कर कहीं भी पहुंच सकता हूं। 

विज्ञापन

लड़कियां भी बेंच रही हैं अपने अंडाणु

Meet world most popular sperm donor Kyle Gordy
- फोटो : File Photo

आपको बता दें कि सिर्फ लड़के ही अपना स्पर्म डोनेट नहीं कर रहे हैं आजकल लड़कियां भी अपने अंडाणु बेचकर लाखों रुपए कमा रही हैं। लड़कियों को एक बार अंडाणु के लिए 70 हजार से 2 लाख रुपए की रकम मिलती है। अंडाणु की मदद से अधिक से अधिक कमाने के लिए लड़कियां हार्मोन के इंजेक्शन लेती हैं, ताकी वो अधिक से अधिक अंडाणु डोनेट कर सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed