फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए ये हैं दुनिया की सबसे हसीन दादी, 48 की उम्र में तस्वीरें लगती हैं 25 की उम्र से आधी

Tue, 08 May 2018 08:04 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 08 May 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
Meet with the Worlds hottest grandmother
Gina Stewart
क्या आप इस बात पर यकीन कर पाएंगे कि तस्वीर में नजर आ रही बेहद खूबसूरत ये महिला 'दादी मां' हो सकती है..? जानकर चौंक गए न... जी हां, 48 साल की इस महिला के दो बेटे और दो बेटियां हैं जिनमें से दो की शादी भी हो चुकी है। और सुनिए... बीते साल ही यह महिला दादी बनी है। तो चलिए रूबरू कराते हैं आपको एक ऐसी शख्सियत से जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं रहेेगा।  
Meet with the Worlds hottest grandmother
Gina Stewart
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में रहने वाली 'जीना स्टुअर्ट' को दुनिया की सबसे खूबसूरत दादी मां बताया जा रहा है। यह नाम उन्हें उनके लाखों फॉलोअर्स ने दिया है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि उनकी उम्र पर कोई भी यकीन नहीं कर पाता। जब वह सुनते हैं कि महिला 48 साल की है तो दंग रह जाते हैं।
 
Meet with the Worlds hottest grandmother
Gina spends quality time with her four-year-old daughter
आपको जानकर हैरानी होगी कि जीना ने इस साल मिस ऑस्ट्रेलिया कॉन्टेस्ट में भाग लिया है जिसमें उसने अपने से तीन गुणा छोटी उम्र की मॉडल्स को भी चुनौती दे डाली है। उन्हें उम्मीद है कि वो मिस ऑस्ट्रेलिया 2018 का कॉन्टेस्ट जरूर जीत लेंगी। 18 साल की मॉडल्स की खूबसूरती भी इस 48 वर्षीय मॉडल के सामने फीकी पड़ जाती है। जीना कहती हैं कि उनकी खूबसूरती पूरी तरह से नेचुरल है। उन्होंने कोई भी सर्जरी नहीं कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meet with the Worlds hottest grandmother
Gina spends quality time with her four-year-old daughter
उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से पीने के पानी का ध्यान रख रही हैं। वह ऐसी किसी भी पानी की बॉटल का इस्तेमाल नहीं करती जिसमें BPA हो। BPA जो बिस्फिनॉल के नाम से जाना जाता है, यह एक तरह का केमिकल है। बता दें यह केमिकल कई तरह से शरीर को प्रभावित करता है। इसके अलावा वह सिर्फ अलकलाइन पानी ही पीती हैं।
विज्ञापन
Meet with the Worlds hottest grandmother
gina with her daughter
जीना अपनी स्किन पर लगाने के लिए कोई भी केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल नहीं करती हैं। वह अपने बालों के लिए ऑर्गेनिक नारियल का तेल इस्तेमाल करती हैं और एक ऑर्गेनिक मॉस्चुराइजर यूज करती हैं। इसके अलावा वो सभी कॉस्मेटिक प्रोडक्टस से दूर रहती हैं। यही जीना की नेचुरल ब्यूटी का राज है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed