{"_id":"5ac5a0c64f1c1bbc618b5930","slug":"meet-these-incredible-five-giant-bodies-mans-of-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं दुनिया के 5 ऐसे इंसान जिन्हें देख हर कोई हैरान, बड़े इतने ये मानव है या दानव ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
ये हैं दुनिया के 5 ऐसे इंसान जिन्हें देख हर कोई हैरान, बड़े इतने ये मानव है या दानव
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Apr 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
giant body
आज आपको दुनिया के पांच दैत्याकार शरीर वाले इंसानों के बारे में बताएंगे। ये ऐसे हैं कि असल जिंदगी मेें इन्हें देखकर कोई भी घबरा जाए। पहली बार इन्हें देखने वाले लोगों के मुख से एक ही शब्द निकलता है, 'अविश्वसनीय'....
sajjad
सज्जाद गरीबी
इरान के सज्जाद गरीबी की तस्वीरें शायद आपने सोशल मीडिया पर पहले भी देखी होंगी लेकिन हो सकता है कि उन तस्वीरों से जुड़ी जानकारी आपके पास न हो। आपकी जानकारी के लिए बात दें इरान के रहने वाले दैत्याकार शरीर वाले इस शख्स का वजन तकरीबन 200 किलो है। इतना वजन होने के बावजूद सज्जाद शरीर से एकदम फिट हैं।
उनकी बॉडी हॉलीवुड फिल्म 'द हल्क' के मुख्य किरदार से मिलती है। इसलिए सज्जाद को इरान में इरानियन हल्क भी कहा जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं सज्जाद के हाथों में इतनी ताकत है कि वह अपने शरीर से भी ज्यादा वजन उठा सकते हैं। जी हां, सज्जाद पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हैं और खुद के शरीर से ज्यादा वजन उठाते हैं। वैसे ये जनाब असल जिंदगी में हल्क की तरह गुस्सैल नहीं है लेकिन फिर भी हम आपको इनसे भिड़ने की सलाह नहीं देंगे।

vikas uppal
विकास उप्पल
विकास उप्पल नामक यह शख्स भारत का सबसे लंबा इंसान था। लेकिन जब तक यह शख्स जिंदा रहा कभी वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज न हो सका। बता दें विकास ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। विकास का जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ था और 2007 में ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी थी। बताया जाता है कि उनकी लंबाई 8 फीट 9 इंच के आसपास थी।

Yao Defen Of China
याओ डेफेन
हमारी इस सूचि में सिर्फ मर्द ही नहीं बल्कि एक महिला भी है। सुनकर अजीब लगा न... तस्वीर में नजर आ रही इस महिला का नाम है 'याओ डेफेन'... चीन की रहने वाली इस महिला की काया देखकर लोग हिल जाते थे। वह सोचते थे कि एक औरत इनती विशालकाय कैसे हो सकती है।
फिलहाल, दैत्याकार शरीर वाली यह महिला 2012 में दुनिया को अलविदा कह चुकी है। इनकी लंबाई 7 फीट 8 इंच है। याओ काफी समय तक बाहरी दुनिया से दूर अपने परिवार के साथ एक खेत में रही, लेकिन कुछ गंभीर बीमारियों के कारण इन को दुनिया के सामने आना पड़ा और जब लोगों ने उन्हें देखा तो किसी को विश्वास नहीं हुआ।

Sultan Kosen
सुल्तान कोसेन
धरती के सबसे लंबे इंसान को भला कैसे भूल सकते हैं। ये हैं सुल्तान कोसेन जिन्हें 2011 में धरती का सबसे लंबा इंसान होने की उपाधि मिली थी। सुल्तान की लंबाई 8 फीट 3 इंच है जो कि इनको भीड़ मैं सब से अलग बनाती है। उनके नाम दुनिया के सबसे बड़े हाथों का रिकॉर्ड भी है।