फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी संग भागने की विवाहिता को पंचायत ने दी ऐसी सजा, दंग रह गए गांववाले

Wed, 08 Nov 2017 08:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी Updated Wed, 08 Nov 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
married women punished so weird due to fled with lover
demo
अपने प्रेमी संग भागने पर एक विवाहिता को ऐसी अजीबोगरीब सजा देने का मामला सामने आया है जिसे जानकर इंसानियत शर्मसार हो जाए। गांव के लोगों ने महिला के कंधों पर पति को बिठाकर आधे घंटे से ज्यादा जानवरों की तरह पूरे गांव में घुमाया। केवल इतना ही नहीं इस दौरान महिला को चारों और से घेरकर उसके साथ मार-पिटाई भी की गई। इस पर भी जब उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो महिला के साथ ये ओंछी हरकत करने की बात तक कही गई...

 
married women punished so weird due to fled with lover
weird punishment to women
दरअसल, भीड़ में से किसी ने महिला को निर्वस्त्र करने की बात भी की, लेकिन इस पर रजामंदी नहीं बनी। महिला लगातार गुहार लगाती रही, लेकिन लोग वीडियो बनाते रहे। सोमवार को घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

 
married women punished so weird due to fled with lover
weird punishment to women
बता दें ये वीडियो मध्‍यप्रदेश में पिटोल के पास ग्राम खेड़ी का है, जहां भील पंचायत द्वारा ये दिल दहला देने वाला फरमान सुनाया गया। दरअसल, खेड़ी निवासी 33 वर्षीय रमलीबाई (परिवर्तित नाम) पति और चार बच्चों को छोड़कर 28 अक्टूबर को पास के गांव काकरादरा के मुकेश के साथ भाग गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
married women punished so weird due to fled with lover
weird punishment to women
पति गोटिया (परिवर्तित नाम) ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। शनिवार को गांव वाले उसे समझाकर वापस लाए और पंचायत में खड़ा कर दिया। कुछ ही देर में अमानवीय सजा सुना दी गई। 50 से ज्यादा लोग कंधे पर पति को बिठाकर चल रही महिला के पीछे-पीछे चलते रहे। कई लोग बीच-बीच में लात-घूंसों से उसे पीट भी रहे थे।

 
विज्ञापन
married women punished so weird due to fled with lover
weird punishment to women
पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर 6 नामजद लोगों के साथ 8-10 अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। इनमें उसका पति और जेठ शामिल है। पति सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed