फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी को लटकाकर 2 घंटे तक पीटा, इसकेे बाद बनाया वीडियो, फिर किया वो जानकर होंगे दंग

Mon, 16 Apr 2018 11:50 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
Video Being Viral of a Married women who is beating by her husband in Shahjahanpur
women hanged
यूपी के शाहजहांपुर में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ वो किया जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। शख्स ने अपनी पत्नी को पहले 2 घंटे तक पीटा और बाद में उसके हाथ बांधकर लटका दिया। इतना ही नहीं पति ने इसका एक वीडियो बनाया और पत्नी के भाई को भेज दिया।




 
Video Being Viral of a Married women who is beating by her husband in Shahjahanpur
Married women
बता दें महिला की पिटाई का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जब यह वीडियो मायके पक्ष के लोगों ने देखा तो वे आगबबूला होकर ससुराल पहुंचे और बेटी को ससुराली जनों के चंगुल से छुड़ाकर घर ले आए। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Video Being Viral of a Married women who is beating by her husband in Shahjahanpur
Lady beating
जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर के गांव नवादा इंदेपुर निवासी विनोद कुमार मिश्रा ने बेटी रुचि की शादी आठ साल पहले लखीमपुर खीरी के शाहपुरा कोठी निवासी अशोक शुक्ला के साथ की थी। शादी के सात साल बाद रुचि ने एक बेटे को ऑपरेशन के जरिये जन्म दिया। खुशी में दावत भी की गई। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने रुचि के मायके वालों से कहा कि उनके जो रुपये ऑपरेशन और दावत में खर्च हुए हैं, वह ले आओ। इस पर रुचि के मायके वालों ने असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने रुचि को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Video Being Viral of a Married women who is beating by her husband in Shahjahanpur
women
आरोप है कि बृहस्पतिवार को ससुरालियों ने उसके दोनों हाथ दुपट्टे से बांधकर कुंडे से लटका दिया और उसकी पिटाई की। मायके पक्ष के अनुसार लटकाने का वीडियो पति ने बनाया और रुचि के भाई विशाल के व्हाट्स ऐप पर डाल दिया। इसके बाद कॉल करके जानकारी दी कि रुपये ले आओ। इसके बाद मायके वाले जब लखीमपुर पहुंचे तो बेटी वहां नहीं मिली। मायके पक्ष के मुताबिक रुचि को ससुराल वालों ने घर से 25 किलोमीटर दूर गांव में बंधक बनाकर रखा।
 
विज्ञापन
Video Being Viral of a Married women who is beating by her husband in Shahjahanpur
women at her home
मायके पक्ष के लोग थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और बेटी को बंधन मुक्त कराया और घर ले आए। यहां कोतवाली में पीड़िता की ओर से तहरीर दी गई, जिसमें ससुराली जनों पर जहर देने का भी आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति, सास सुमन, ससुर केशव शुक्ला, देवर सोनू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed