फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मरने से पहले शख्स ने किया ऐसा काम, अब पूरे परिवार को भुगतना पड़ेगा अंजाम, काटेंगे जेल

Sat, 05 May 2018 04:37 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
Manager transferred ninty lakh in family members account at sarva up gramin bank
body
मरने से पहले जहां इंसान अपने परिवार के भविष्य की चिंता करता है वहीं इस शख्स ने अपने परिवार के लिए कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यह जाते-जाते अपने परिवार के लिए मुसीबतों की ऐसी खाई खोद गया है जिससे बच पाना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है।
Manager transferred ninty lakh in family members account at sarva up gramin bank
scam
यह एेसा मामला है जहां एक बैंक प्रबंधक को ये मालूम हुआ कि वह कुछ दिनों का ही मेहमान है। उसने जाते-जाते अपनी आखिरी इच्छा पूरी करनी चाही जिसके लपेटे में अब उसका परिवार भी आ गया है। मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का है। यहां सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के चंदवतपुर शाखा प्रबंधक रहे रावेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव को जब पता चला कि वो एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और कुछ ही दिनों का मेहमान है तो उसने 90.43 लाख रुपए का गबन कर डाला।
 
Manager transferred ninty lakh in family members account at sarva up gramin bank
scam
इस रकम को उसने पत्नी, बच्चों व रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दिया ताकि उसके जाने के बाद किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। रावेंद्र की मौत के बाद अब उसके पत्नी-बच्चों को यह गबन भारी पड़ गया है। रावेंद्र के पूरे परिवार के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बाबत बैंक शाखा चंदवतपुर के प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने कोतवाली में दी है।इसमें उसने कहा कि नौ जून 2017 से 30 जनवरी 2018 तक नगर कोतवाली के जानकीनगर उपरहितनपुरवा निवासी रावेंद्र प्रकाश सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा चंदवतपुर में प्रबंधक पद पर तैनात थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Manager transferred ninty lakh in family members account at sarva up gramin bank
bank
बीमार होने पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे बताया कि वह छह-सात महीने ही जिंदा रहेगा। अपने घर परिवार की चिंता के चलते उसने ऐसा किया। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह के मुताबिक रावेन्द्र ने 34 जनधन खाताधारकों की इजाजत के बगैर किसान केसीसी खाता खोला और 90.43 रुपए कर्ज मंजूर कर गबन किया।

 
विज्ञापन
Manager transferred ninty lakh in family members account at sarva up gramin bank
बेसुध हालत में मिला शराबी पिता (प्रतिकात्मक तस्वीर)
लखनऊ में उसने एक फ्लैट भी बुक करा दिया। इसके बाद 30 जनवरी को रावेन्द्र की मौत हो गई। इसी बीच नए आए शाखा प्रबंधक अभय प्रताप सिंह को गड़बड़ी की आशंका हुई तो उन्होंने जांच कराई। तब यह मामला खुलकर सामने आया । अब रावेंद्र के किए इस जुर्म की सजा उसके परिवार को भुगतनी होगी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed