फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्हाट्सएप पर बात करने से रोक लगाती थी पत्नी, पति ने उठाया ऐसा कदम तबाह हो गई जिंदगी

Mon, 01 Oct 2018 03:05 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
Man suicide after wife objects to talk on whatsapp with another girl
facebook and whatsapp
उसे इस बात का अंदाजा ही न था कि उसका पति ऐसा कुछ भी कर सकता है। उसने अपने पति को बस दूसरी लड़कियों से दूर रहने को कहा था। फोन के जरिए व्हाट्सएप पर बात करने से रोक लगाई थी। अक्सर, रिलेशनशिप में ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जिनमें प्रेमी-प्रेमिका एकदूजे को किसी अन्य से बात करने से रोकते हैं। 
Man suicide after wife objects to talk on whatsapp with another girl
Mobile user
यह कितना सही होता है फिलहाल इसे समझा पाना बड़ा मुश्किल है, लेकिन ऐसे ही एक मामले में एक 27 वर्षीय शख्स की जान चली गई। जी हां, उसकी बीवी ने उसे व्हॉट्सएप पर किसी महिला दोस्त से चैटिंग करने से बार-बार रोका तो उसने ऐसा कदम उठा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो युवक की 19 वर्षीय एक महिला दोस्त थी। जिससे वह व्हाट्सएप के जरिए बातचीत किया करता था। 
Man suicide after wife objects to talk on whatsapp with another girl
Mobile User
लेकिन यह उसकी बीवी को बर्दाश्त नहीं होता था। इसके लिए वह अपने पति को बार-बार धमकी देती थी। आए दिन मिया-बीवी के बीच इस बात को लेकर झगड़ा भी होता रहता था। लेकिन पति अपनी बीवी के रोज-रोज के झगड़े से तंग आ चुका था। इस बात पर वह बीते कई दिनों से तनाव में था। बीवी के यूं बार-बार धमकाने का नतीजा यह हुआ कि पति ने आत्महत्या कर ली। वहीं ये खबर जब उसकी प्रेमिका को मिली तो उसने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man suicide after wife objects to talk on whatsapp with another girl
mobile user
यह मामला सिकंदराबाद के पूर्व मारेड्डपल्ली इलाके का है। पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय शिव कुमार ने शनिवार को अपने घर पर फांसी लगा ली थी। वह पेशे से एक इलेक्ट्रीशियन था। वहीं उसकी बचपन की महिला दोस्त सी वेन्नला शिव की मौत की खबर से तनाव में आ गई। इस पर उसने भी शनिवार रात को ही जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
Man suicide after wife objects to talk on whatsapp with another girl
Mobile User
शिव कुमार की शादी इसी साल 15 अगस्त को हुई थी। शिव की पत्नी को व्हॉट्सएप पर उसका चैटिंग करना कतई पसंद नहीं था। इस बात को लेकर वह अपने पति को डांटती व धमकाती रहती थी। हादसे के कुछ दिनों पहले ही शिव की पत्नी को यह शक हो गया था कि उसका पति किसी महिला दोस्त के साथ व्हॉट्सएप पर लगातार चैटिंग करता है। अपनी पत्नी के शक और झगड़ों से परेशान होकर शिव ने अपने ही घर फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वेन्नला के घर पर भी कोई मौजूद नहीं था। वेन्नला के किसी दोस्त ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed