फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मगरमच्छ के पेट से मिली ऐसी भयानक चीज, देखते ही लोगों के मुंह से निकल पड़ी चीख

Sun, 14 Oct 2018 08:42 AM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Sun, 14 Oct 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Man leg and arm found inside crocodie belly at Indonesia
aa
एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। बीते महीने इंडोनेशिया में एक 20 फुट का मगरमच्छ पकड़ा गया जिसके पेट को फाड़कर देखा गया तो उसमें ऐसी भयानक चीज सामने आई जिसे देखकर सबकी जान हलक में अटक गई। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर लोगों को मगरमच्छ पकड़कर उसका पेट फाड़कर देखने की कैसे सूझी..?


 
Man leg and arm found inside crocodie belly at Indonesia
crocodile
तो आपको बताना चाहेंगे कि कुछ दिनों पहले लोगों को एक व्यक्ति की लाश पानी में तैरती मिली थी जिसके शरीर के कुछ अंग गायब थे। इस पर लोगों को शक हुआ कि पानी में जरूर कोई मगरमच्छ है। लेकिन जब मगरमच्छ पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया तो उन्हें यह नहीं पता था कि उनके हाथ भयानक चीज हाथ लगने वाली है। 

 
Man leg and arm found inside crocodie belly at Indonesia
Crocodile
जी हां, यह घटना इंडोनेशिया के बोर्नियो नामक स्थान की है, जहां पहले पानी पर तैरती हुई एक शख्स की लाश पाई गई। इसके बाद यहीं से एक 20 फुट लंबा मगरमच्छ पकड़ा गया। इसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था। जब इस 20 फुट लंबे मगरमच्छ के पेट को फाड़कर देखा गया तो उसमें आदमी का पैर और हाथ मिले। इसे देखकर सब लोग दंग रह गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man leg and arm found inside crocodie belly at Indonesia
Crocodile
बाद में इंडोनेशियन पुलिस ने कहा कि यह अंग उसी व्यक्ति के हो सकते हैं। गौरतलब है कि इंडोनेशिया के बोरनियो में 36 वर्षीय एंडी एसो एरांग दो दिन पहले क्लैम्स पकड़ने के लिए घर से निकले थे। कई घंटो बाद जब वो घर नहीं लौटे तो पुलिस ने उनकी छानबीन शुरू की। पुलिस को एंडी की लाश कालीमंथन में नदी में तैरती हुई मिली। सबसे हैरानी की बात थी कि उनके शरीर से एक हाथ और एक पैर गायब था। पुलिस को शक हुआ कि वो किसी मगरमच्छ का शिकार हुए हैं। जिस इलाके में एंडी क्लैम्स पकड़ने गए थे वहां बड़ी संख्या में मगरमच्छ रहते हैं।

 
विज्ञापन
Man leg and arm found inside crocodie belly at Indonesia
Crocodile
पुलिस अधिकारियों ने पास में ही एक मगरमच्छ को पकड़कर जब उसका पेट चीरा तो वो खुद भी दंग रह गए। मगरमच्छ के पेट से एक हाथ और एक पैर निकला जो एंडी का हो सकता है। पुलिस के चीफ टेडी रिस्तिवान ने कहा, 'मगमच्छ के पेट से एक हाथ और एक पैर मिला है और हमें यकीन है कि वो गुमशुदा व्यक्ति का है।' एंडी एसो एरांग की पत्नी ने कहा, 'खाना लेने निकले थे, किसे पता था कि ये अंजाम होगा'।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed